TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) आज दिनांक 09-10-2017 को डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में जिला निर्वाचन कार्यालय फरीदाबाद के मतदान व मताधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने की मुहिम के अंर्तगत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ जैसे डेक्लामेशन, निबन्ध लेखन व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राचार्य डा सतीष आहूजा जी जिला नोडल अफसर ने दीप प्रज्जवलित करके व डी ए वी गान द्वारा किया। जिला स्तरीय आयोजित प्रतियोगिताओं का मुख्य विषय सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल था। कार्यक्रम में आयोजित निबन्ध लेखन व डेक्लामेशन प्रतियोगिताओं का विषय ष्ष्लोकतंत्र में सम्पूर्ण एवं गुणात्मक भागीदारी था। रंगोली का विषय वोटर अवेयरनेस एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन था।

