Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दमनकारी नीतियों के खिलाफ , एनएसयूआई फरीदाबाद ने फूंका पुतला

    दमनकारी नीतियों के खिलाफ , एनएसयूआई फरीदाबाद ने फूंका पुतला

    Ajay vermaBy Ajay verma13/01/2018No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )  फरीदाबाद । एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेक्टर 16 पंडित जवाहरलाल नेहरु कॉलेज के गेट पर हरियाणा सरकार की छात्र दमनकारी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका । प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने किया । इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा , विकास फागना, नरेश राणा मौजूद रहे।
    प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार अपने वायदों को पूरा ना करने की वजह से सदमे में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है तो उसे जेल का मुँह देखना पड़ता है। साथ ही उसपे संगीन धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज कर दिया जाता है। उसी का जीता जागता उदाहरण पंचकूला में आयोजित “कनेक्ट टू सी एम” कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पहुँचे हुए थे। इस दौरान हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने मनोहरलाल खट्टर से तीन सवाल पूछे जिसमे पहला सवाल जब 25 अगस्त ,2017 को पंचकूला जल रहा था तो आप कहा थे ? लोगों का हालचाल जानने की भी जरूरत नही समझी।
    दूसरा सवाल सरकार को ओर से 12वी और ग्रेजुएट के बाद भत्ता देने की बात कही गई थी, अभी तक कितने युवाओ को भत्ता दिया गया है?
    तीसरा सवाल भाजपा के कई मंत्री और विधायक समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही क्यों नही की जा रही है?
    कृष्ण अत्री ने बताया कि इन सवालों का जवाब देने की जगह मुख्यमंत्री खट्टर बोखला गए और तरह तरह की बातें करने लगे। अत्री ने कहा कि इस दौरान खट्टर के इशारे पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा और हार्दिक नैन पर संगीन धारा लगा कर जेल में डाल दिया गया।
    वही एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा और विकास फागना ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर कार्यक्रम युवाओ के लिए रखा गया था तो क्यों तो युवाओ को प्रवेश करने से रोका गया और साथ ही जब युवाओ ने सवाल किए तो उनके जवाब भी नही दिए । उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार का इस तरह का रवैया समझ से परे है। खट्टर सरकार का तंत्र फैल हो चुका है, जो वायदे किये थे उन्हें पूरा नही कर पा रही है। या तो खट्टर सरकार अपने वायदे पूरे करें या फिर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे ।
    इस मौके पर रूपेश झा, पुनीत कौशिक, मोहित चंदीला, इरशाद अली, अक्की पंडित, दीपक चौधरी, मोहित मोर, योगेश चौधरी, हर्ष शर्मा, शैंकी पोसवाल,  नीतीश गुज्जर, मुबारिक खान, विकास नागर, विनीत पांडेय, अभिषेक वशिष्ठ, आकाश गुज्जर , बॉबी नागर, अजय, कृष्णा यादव आदि छात्र मौजूद थे ।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.