Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, April 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » धन कमाने की ललक से समाज में असमानता बढ़ी : स्वामी जगत प्रकाश

धन कमाने की ललक से समाज में असमानता बढ़ी : स्वामी जगत प्रकाश

Ajay vermaBy Ajay verma13/12/2017No Comments2 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद 13 दिसम्बर। महामंडलेश्वर जगत प्रकाश स्वामी जी ने कहा है कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को साक्षर बनाना उनकी पढ़ाई के लिये स्कूल खोलना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। जो लोग यह पुण्य कार्य कर रहे है वे सच्चे समाजसेवी है। श्री स्वामी जी ने यह बातें मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव विद्या निकेतन स्कूल बल्लभगढ़ के छात्रों को अपना आर्शीवाद देते हुये कही। बुधवार को स्वामी जी ने स्कूल में जाकर छात्रों का मार्गदर्शन करते हुये उन्हें ज्ञान की बातें बताई और पठन-पाठन सामग्री व जर्सी प्रदान की। उन्होंने मानव सेवा समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिये खोले गये इस विद्यालय की स्थापना के लिये समिति की सराहना की। बाद में सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित राम कथा के पांचवें दिन अपने प्रवचन में स्वामी जी ने कहा कि मनुष्य का ध्यान धन कमाने तक समिति हो जाने के कारण ही परिवार व समाज में असमानता पैदा हो रही है। संयुक्त परिवार टूट रहे हैं, भाई-भाई का दुश्मन, गुरु व शिष्य के पवित्र रिश्तों में प्रेम की कमी, बेटे द्वारा मां-बाप का अनादर आदि अनेक ऐसी बुराईयां पैदा हो गई हैं जिनके कारण मानव जीवन असफलता की ओर जा रहा है। अगर मनुष्य रामचरित्रमानस का नित्य पठन-पाठन करे तो उससे पता चलेगा कि भाई-भाई का प्रेम, गुरु-शिष्य का रिश्ता, पिता-पुत्र का रिश्ता और राजा-प्रजा का रिश्ता कितना आत्मिय होता है। श्री स्वामी जी ने इस विद्यालय के लिए भूखण्ड खरीदने के लिए अधिक से अधिक दान समिति को देने की अपील दानी सज्जनों से की।
कथा प्रसंग के दौरान राम लक्ष्मण सीता की सुन्दर झांकी का सभी ने अवलोकन किया और उसकी आरती उतारी। इस अवसर पर शहर के समाजसेवी रूपराम गर्ग, कैलाश चन्द शर्मा, खूबराम गुप्ता, ज्योति यादव, कन्हैयालाल वर्मा, समाजसेविका रमा सरना, रिक्की चौधरी, शैली गर्ग, सरिता, आशा मलहोत्रा, मोनिका, वंदना ने स्कूल की सहायतार्थ दान दिया। समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज, मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक रान्तीदेव गुप्ता, महासचिव सुरेन्द्र जग्गा ने आये हुये अतिथिओं का स्वामी जी के द्वारा सम्मान कराया। रान्तीदेव ने बताया कि यह कथा 16 दिसम्बर तक सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म मंदिर में दोपहर 2:30 से 6:30 बजे तक जारी रहेगी। 17 दिसम्बर को यज्ञ हवन व भण्डारा के साथ कथा का समापन होगा।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.