Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पंकज ठाकुर बने हरियाणा अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच

    पंकज ठाकुर बने हरियाणा अंडर-19 टीम के गेंदबाजी कोच

    Ajay vermaBy Ajay verma03/10/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने नए टैलेंटेड गेंदबाजों को निखारने के लिए पूर्व रणजी क्रिकेटर पंकज ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके एक्सपीरियंस को देखते हुए उन्हें अंडर-19 टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व हरियाणा रणजी खिलाड़ी पंकज ठाकुर ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव श्री अनिरुद्ध चौधरी जी का धन्यवाद किया है डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन एग्जीक्यूटिव प्रेजीडेंट रजत भाटिया ने भी पंकज को इस नई पारी की शुभकामनाएं दी हैं। जबकि इंडिया ए कोच विजय यादव ने पंकज का हरियाणा अंडर-19 टीम का गेंदबाजी कोच बनने का स्वागत किया है। विजय यादव का कहना है कि पंकज काफी बेहतरीन क्रिकेटर हैं। उनके अनुभव का इस उम्र के खिलाड़ियों काे काफी फायदा पहुंचेगा। जो आगे चलकर सीनियर टीम को मिलेगा।

    पंकज ठाकुर का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। लेकिन अब वह फरीदाबाद हरियाणा के निवासी है। यहीं से उनके क्रिकेट की भी शुरुआत हुई। वह हरियाणा रणजी टीम के काफी लंबे समय तक ऑलराउंडर के तौर पर सदस्य रहे। 1992-93 में उन्होने रणजी में पदार्पण किया। ऑफ ब्रेक गेंदबाज पंकज ने 57 प्रथम श्रेणी मैचों में 5 अर्धशतक की बदौलत 1298 रन बनाए हैं। जबकि लिस्ट ए के 42 मैचों में 44 हाई स्कोर के साथ 366 रन उनके नाम दर्ज है। गेंदबाजी की बात करे तों प्रथम श्रेणी में उनके नाम 217 विकेट दर्ज है। इसमें उन्होने 10 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट हासिल किए हैं। जबकि लिस्ट ए में उन्होने 49 विकेट अपने नाम किए हैं। पंकज ठाकुर का कहना है कि उनकी कोशिश हरियाणा के इस स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर बनाते हुए अगले स्तर के लिए तैयार करना है। ताकि वह इस स्तर पर हरियाणा के लिए तो प्रदर्शन कर सके। अगले स्तर पर भी वह हरियाणा के लिए बेहतर करने के लिए तैयार रहें।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.