Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 5
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पदम श्री आवार्डी डा. ब्रह्मदत्त सहित समाजसेवी सडको को बनवाने के लिये बैठे धरने पर

पदम श्री आवार्डी डा. ब्रह्मदत्त सहित समाजसेवी सडको को बनवाने के लिये बैठे धरने पर

Ajay vermaBy Ajay verma05/03/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) भारत सरकार द्वारा पदम श्री आवार्ड से किये सम्मानित व्यक्ति डा. ब्रह्मदत्त को इन दिनों फरीदाबाद में एक टूटी सडक को बनवाने के लिये संघर्ष करना पड रहा है जिसे लोग शहर का ही नहीं बल्कि देश का भी दुर्भाग्य बता रहे हैं, एनआईटी फरीदाबाद हार्डवेयर से प्याली चौक तक टूटी पडी सडक और उस पर फैले हुए गंदे नाले के पानी की समस्या को लेकर पदमश्री आवार्डी डा. ब्रह्मदत्त, अनशनकारी बाबा रामकेवल और अनेकों समाजसेवी संस्थाओं ने हार्डवेयर चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू किया है जिसमें नगर निगम से सडक की लीपा पोती न करके नये सिरे से बनवाने की मांग की जा रही है। चेतावनी दी है कि जब तक सडक बनकर तैयार नहीं होगी तब तक उनका धरना जारी रहेगा। 

धरने के एक दिन पहले की तस्वीर और धरने वाले दिन की तस्वीर – प्रशासन ने रोड पर मलबा डाला
गंदे पानी से लबालब टूटी पडी हुई ये सडक तीन विधानसभाओं के बीच में फंसी हुई है जिससे रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं और गंदे पानी में गिरते, टूटी सडक पर हिचकोले खाते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का ये नजारा बेहद ही शर्मनाक है क्योंकि बडखल की विधायक सीमा त्रिखा, बल्लभगढ के विधायक मूलचंद शर्मा और एनआईटी के विधायक नगेन्द्र भडाना को इस समस्या के बारे में पूरी जानकारी है और तीनों विधायक इन दिनों भाजपा की शरण में हैं उसके बाबजूद भी लाखों लोगों को परेशानी उठानी पड रही है। जिसको लेकर अब भारत सरकार द्वारा पदम श्री आवार्ड से सम्मानित किये गये डा. ब्रह्मदत्त को भी धरने पर बैठना पड रहा है, पदमश्री आवार्डी डा. ब्रह्मदत्त, अनशनकारी बाबा रामकेवल, आरटीआई एक्टिविस वरूण शौंकंद और अनेकों समाजसेवी संस्थाओं ने हार्डवेयर चौक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है । जहां शुरू किये गये नगर निगम के खिलाफ धरने पर सरकार  और निगम के विरोध में जमकर नारेबजी की गई। 
डा.ब्रह्मदत्त पदमश्री आवार्डी                          बाबा रामकेवल, अनशनकारी                            वरूण शौंकंद, समाजसेवी
धरने पर बैठे पदमश्री डा. ब्रह्मदत्त ने कहा कि नगर निगम में इन दिनों भ्रष्ट्राचार चर्म है जिसका कारण है कि लाखों लोगों के प्रयोग में आने वाली हार्डवेयर से प्याली चौक वाली सडक गंदे नाले के पानी में टूबी हुई है साथ ही सडक की हालत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, जिसपर आवाज उठाने के बाद मिट्टी डालना शुरू हो गया है मगर प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उन्हें सडक की लीपापोती नहीं चाहिये वो चाहते हैं कि सडक को दुबारा से नया बनाया जाये ताकि लंबे समय तक लोगों को लाभ मिल सके। वहीं बाबा रामकेवल ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि पहले तो धोखा देकर उन्हें अनशन से उठा दिया था मगर इस बार वो सरकार व निगम के धोखे में नहीं आयेंगे, मांग पूरी नहीं हुई तो दुबारा से अनशन शुरू किया जायेगा।

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 , 9953753769 

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.