Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, December 6
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको क्लब और अर्थ सेवियर फाउंडेशन 15 दिसंबर को ” ईको फ़ेस्ट ” आयोजित करेगा और लोगो को जागरूक किया जाएगा।

    पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको क्लब और अर्थ सेवियर फाउंडेशन 15 दिसंबर को ” ईको फ़ेस्ट ” आयोजित करेगा और लोगो को जागरूक किया जाएगा।

    Ajay vermaBy Ajay verma14/12/2019Updated:14/12/2019No Comments3 Mins Read

    TodayExpressNews / फरीदाबाद /Report/Ajay Verma/  इको क्लब एवं फरीदाबाद एक्शन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान एवं इंडियन ऑयल, वीएल इंजीनियर के सहयोग से आज एनआईटी थित गोल्फ क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ईको क्लब की अध्यक्ष पूजा बहल ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि, 15 दिसंबर, रविवार को ईको फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह ईको फेस्ट फरीदाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, प्लॉट नं. 289 (दुर्गा पूजा साइट) पर आयोजित होगा। इस फेस्ट में मुख्य अतिथि के तौर पर ‘अर्थ सेवियर फाउंडेशन’ के संस्थापक रवि कालरा रहेंगे। ईको क्लब का मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को प्रकृति से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। फेस्ट में घरों से निकलने वाले कूड़े को कैसे कम किया जाए और व्यक्तिगत स्तर पर कैसे शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया जा सकता है इस बात को मनोरंजनात्मक तरीके से समझाया जायेगा।

    ईको क्लब की प्रेजिडेंट पूजा बहल ने बताया कि, इस फेस्ट में सभी ईको फ्रेंडली स्टॉल्स लगाए जायेंगे। आपको बता दें कि, इस फेस्ट में ग्रहणी महिलाओं को भी मौका दिया जा रहा है, कि वे अपने पर्यावरण को बचाने के लिए जो भी योगदान दे सकती हैं, उन सुझाावों को सभी के साथ सांझा करें। फेस्ट में सांस्कृतिक गतिविधियां भी होगी, जिसमे नुक्कड़ नाटक, नृत्य व अन्य माध्यमों से पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रेरित किया जायेगा।

    ईको क्लब का गठन सितम्बर 2014 में हुआ और इस क्लब को शुरू इसलिए करना पड़ा क्योंकि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, सडकों पर पानी जमा होना, पॉलिथीन का अत्यधिक उपयोग, जैसे कई बड़े कारण रहे हैं। ईको क्लब अब तक लगभग 400 स्वस्थ पेड़ लगा चुकी है व् समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर कैम्पेन करती रहती हैं। बच्चों को पर्यावरण शुद्धि के लिए वर्कशॉप के जरिये जागरूक करने का काम करती है। यह संस्था स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को कूड़ा निस्तारण के तरीकों से अवगत कराती हैं। वहीं ईको फेस्ट को सफल बनाने के लिए एनसीआर इंफोटेनमेंट, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ट्यूलिप्स, वैल्यू होम्स ग्रुप, ऊर्जा अनलिमिटेड, हरित धारा, मैक्स एक्सचेंज, बायो ऐस, प्राइम हॉस्पिटल एंड ऑर्थो सेंटर आदि कई संस्थाएं मदद कर रही हैं।

    ईको क्लब निम्नलिखित मुद्दों पर काम कर रही हैं :-

    * अधिक से अधिक पेड़ लगाना (पौधारोपण)
    * गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए जागरूक करना

    प्रेस वार्ता के दौरान ईको क्लब की अध्यक्ष पूजा बहल, उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, सचिव नीता गुप्ता, उप-सचिव सोनाली सरश्वत, कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, आईटी व् मीडिया हेड पल्लवी सचन एवं मार्गदर्शक चमन कौल, फरीदाबाद एक्शन ग्रुप से सचिव उजल कुमार जैन एवं वीमेन एंड चाइल्ड कोऑर्डिनेटर पूजा गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ़ फरीदाबाद ट्यूलिप्स की अध्यक्ष प्रियंका मदान, डीपीएस से मोना बक्शी उपस्थित रहे।A

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दौरे पर; दोनों कुलपतियों ने नवाचार, डिजिटल शासन एवं कौशल विकास में सहयोग का संकल्प लिया

    04/12/2025

    पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील की : चौ.कृष्णपाल गुर्जर

    30/11/2025

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा सैनिकों और उनके परिजनों को किया सम्मानित

    23/11/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2025 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.