TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 15 अक्टूबर। स्वदेशी मंच जागरण खेडी खंड में बाईक रैली निकालकर चाईना सामान का बहिष्कार किया। रैली को सुधीर कपूर व गौरीदत्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेडी खंड के 39 गांव और 6 मंडल के सैंकड़ों की संख्या में बाईक सवार युवकों ने भारत की दिवाली होगी, चीन का दीवाला होगा और भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयघोष लगाए। रैली का समापन वजीरपुर में हुआ।
खेड़ी कलां बस अड्डा से स्वदेशी मंच द्वारा आयोजित बाइके रैली शुरू हुई जो फज्जुपुर,जसाना, कांवरा, बदरपुर सैद, नचौली, भोपानी, मौजाबाद,भस्कौला, महावतपुर, लालपुर, किडावली,ढाढर, शेरपुर, ददसिया, बादशाहपुर,पलवली से होते हुए वजीरपु स्थित ड्रीम लैंड परिसर में संपन्न हुई। रैली संयोजक सुधीर कपूर ने बताया कि रैली का प्रत्येक गांव में भव्य स्वागत हुआ। सभी ग्रामीणों ने चाईना सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने की शपथ ली।

