TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) दिल्ली में सभी रामलीलाओं को भारी बारिश के कारण बंद कर दिया गया था, लेकिन केवल लव-कुश रामलीला ने खराब मौसम में प्रदर्शन करने और उनके दर्शकों को प्रसन्न करने के लिए साहस किया। राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन करने वाली 40 साल पुरानी लव-कुश रामलीला कमेटी के दूसरे दिन शुक्रवार लीला दर्शकों के लिए बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों, मसलन- मर्यादा पुरुषोत्तम राम के किरदार में विशाल कंवर, दशरथ की भूमिका में पॉप सिंगर शंकर साहनी, कौशल्या के किरदार में शीबा, गुरु वशिष्ठ के रोल में अनुपम श्याम ओझा एवं शुबाहू के रोल में रंजीत ने मंच पर अपने अनूठे अभिनय से समां बांधा। कलाकारों ने टीम ने लीला मंचन के दूसरे दिन राम जन्म से लेकर विश्वामित्र के आगमन एवं शुबाहू-मारीच युद्ध का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया, लोगों ने करतल-ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया।

