Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » ब्रेकिंग न्यूज़ : एक थप्पड़ की गूँज बनी ब्रमजीत की हत्या का कारण ( क्लिक करें पूरी खबर पढ़े )

ब्रेकिंग न्यूज़ : एक थप्पड़ की गूँज बनी ब्रमजीत की हत्या का कारण ( क्लिक करें पूरी खबर पढ़े )

Ajay vermaBy Ajay verma24/03/2018No Comments3 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )  पिछली 27 फ़रवरी को नेशनल हाइवे के बाटा चौक के पास लापता हुए फरीदाबाद के बुढ़ैना गांव निवासी ब्रमजीत भड़ाना की ह्त्या होने की पुष्टि करते हुए क्राइम ब्रांच डीसीपी ने साफ़ किया है की ब्रमजीत  की ह्त्या 27 फ़रवरी को ही कर दी गयी थी और उसकी लाश पलवल जिले में एक फ़ार्म हाउस में ज़मीन में दस फुट गहरे खड्डे में दबा दी गयी थी. इस ह्त्या के आरोप में पुलिस ने राजीव भाटी और उसकी एक महिला  साथी को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर 25 दिन बाद पुलिस ने ब्रमजीत की लाश बरामद की है. फिलहाल आरोपियों को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है. 
गौरतलब है की मृतक ब्रमजीत  पर वर्ष 1996 में नौ लोगो की ह्त्या का मामला दर्ज हुआ था और वर्ष 2004 में अदालत ने बरमजीत सहित तीन लोगो को मौत की सजा सुनाई थी. लेकिन हाईकोर्ट में वर्ष 2013 में ब्रमजीत इन हत्याओं के मामले में बरी  हो गया था और बीती 27 फ़रवरी को ब्रमजीत  नेशनल हाइवे के बाटा चौक के पास लापता हो गया था और उसकी कार लावारिस खड़ी  मिली थी. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में ब्रमजीत  एक लाल रंग की गाडी में बैठकर जाता दिखाई दिया था लेकिन उसके बाद उसकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी जिसके चलते ब्रमजीत  का मामला मिसिंग सेल को दे दिया गया था और इसी पर जांच करते हुए पुलिस ने राजीव भाटी और उसकी अकाउंटेंट महिला साथी से जब गहन पूछताछ की तो ब्रमजीत की ह्त्या का खुलासा हो गया. 
ब्रमजीत  द्वारा अपने साथी राजीव भाटी  को थप्पड़ मारना बहुत महंगा पड़ा और इस थप्पड़ की गूँज राजीव भाटी  के दिमाग में लगातार गूँज रही थी तभी से राजीव भाटी ने ब्रमजीत  को मारने का प्लान बना  लिया था. क्राइम ब्रांच डीसीपी के अनुसार ब्रमजीत  और राजीव भाटी के बीच करोडो का लेनदेन था और पिछले दिनों किसी बात को लेकर कहासुनी में ब्रमजीत  ने राजीव भाटी को थप्पड़ मार दिया था. बस उसी समय ब्रमजीत  की ह्त्या की पटकथा लिख दी गयी. इसी को लेकर राजीव भाटी ने उसे नेशनल हाइवे के बाटा चौक पर यह कहकर बुलाया की कही फायदेमंद ज़मीन का सौदा है. ऐसे में ब्रमजीत बाटा चौक के नेशनल हाइवे स्थित मिलन वाटिका के सामने पहुंचा और अपनी कार पार्क करके बाहर टहलने लगा. इसी दौरान राजीव भाटी  अपनी अकाउंटेंट महिला दोस्त के साथ लाल रंग की ब्रेजा गाडी में वहां पहुंचा और ब्रमजीत  को बैठा लिया और पलवल की तरफ गाडी मूव कर दी. रास्ते में लघुशंका के बहाने राजीव भाटी उत्तर गया और उसके बाद उसकी महिला साथी कार ड्राइव करने लगी. तभी राजीव भाटी ने अपनी रिवाल्वर निकाल ब्रमजीत  के सिर , गर्दन और छाती में एक एक करके तीन गोलियां दाग दी. इसके बाद राजीव भाटी  अपने पलवल जिले में स्थित फ़ार्म हाउस पहुंचा जहां प्लान के अनुसार पहले ही दस फुट से जायदा गहरा गड्ढा खुदा हुआ था. जिसमे ब्रमजीत की लाश को दफ़न कर दिया गया. डीसीपी ने बताया की जब अगले दिन राजीव भाटी  को सीसीटीवी फुटेज की जानकारी मिली तो उसने जयपुर में जाकर कार को जला दिया ताकि सबूत खत्म किया जा सके. लेकिन पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर राजीव भाटी और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है.   

CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.