Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं पर मंत्री के सुरक्षा कर्मियों का अभद्र अशोभनीय : ममता भड़ाना

    भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं पर मंत्री के सुरक्षा कर्मियों का अभद्र अशोभनीय : ममता भड़ाना

    Ajay vermaBy Ajay verma09/05/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। सेक्टर-48 में सोसायटी के सामने स्थित शराब के ठेके को हटवाने को लेकर संस्कार फाउंडेशन संस्था के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के साथ कल देर रात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के बाऊंसरों द्वारा की गई बदसलूकी की घटना को लेकर गुरुवार को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना की धर्मपत्नी ममता भड़ाना ने कांग्रेसी नेताओं के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात कर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने धरने पर बैठी महिलाओं को आश्वस्त किया कि कल तक यह शराब का ठेका बंद हो जाएगा और उनकी इस मामले में उच्च अधिकारियों से बात हो चुकी है और अगर फिर ठेका नहीं हटा तो यह संघर्ष अब कांग्रेस पार्टी का होगा, जिसे हर कार्यकर्ता अपना समझकर लड़ेगा।

    ममता भड़ाना ने भाजपा पर हल्ला बोलते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को बचाने की बात कहती है, जबकि दूसरी ओर शराब के ठेके जैसी सामाजिक बुराई को हटाने के लिए अनशन पर बैठी महिलाओं के साथ मंत्री के बाउंसर बदसलूकी करते है, जो भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर करते है। उन्होंने कहा कि जब आबकारी विभाग ने इस अवैध ठेके को हटाने के लिए आदेश कर चुका है तो आखिर क्या कारण है कि यह ठेका नहीं हटाया जा रहा। उन्होंने कहा कि यह शराब का ठेका मार्किट के बीचोंबीच है, जिसके चलते यहां अक्सर असामाजिक तत्व यहां खड़े रहते है, जिससे यहां से गुजरने वाले युवक-युवतियां पर इसका बुरा असर पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने अगर यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष उठाई थी तो क्या गलत क्या, इसमें महिलाओं से बदसलूकी करना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में तानाशाही रवैया अपनाते हुए सभी नियमों व कायदों का ताक पर रखा जा रहा है।  उन्होंने महिलाओं से कहा कि फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना के सांसद बनने के बाद महिलाओं को पूरा मान सम्मान देते हुए उनकी हर समस्या का समय रहते हल किया जाएगा। ममता भड़ाना के आश्वासन के बाद अनशनकारी महिलाओं ने जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया।

    इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से पूर्व सांसद अवतार भड़ाना की बहन दया भड़ाना, पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, पदमश्री ब्रह्मदत्त, बाबा रामकेवल, के अलावा संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती परमिता चौधरी सहित संस्था की अनेकों महिला सदस्य मौजूद थी।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    FARIDABAD LATEST NEWS POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.