Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मंदिर में पांच साल की बच्ची को जबरन गलत नियत से ले जाने वाला युवक गिरफ्तार – मामला सीसीटीवी में कैद !

    मंदिर में पांच साल की बच्ची को जबरन गलत नियत से ले जाने वाला युवक गिरफ्तार – मामला सीसीटीवी में कैद !

    Ajay vermaBy Ajay verma16/08/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT AJAY VERMA ) जन्माष्टी के मौके पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों को जरा गौर से देखिए कैसे एक युवक एक पांच साल की बच्ची को जबरन पर्दे पीछे खींच कर ले जा रहा है। दरअसल में बच्ची मंन्दिर में बनी पानी की गुफा में कुछ दुसरे बच्चों के साथ खेलने में व्यस्त थी। उसी समय एक युवक भी उन बच्चों के साथ आकर उनके आगे पीछे मडराने लगा और मौका देखते हुए बच्ची को वहीं पर मौजूद एक पर्दे के पीछे जबरदस्ती खींच कर ले गया। लेकिन काफी देर तक बच्ची के ना मिलने पर परिजनों ने आसपास तलाशना शुरू कर दिया और साथ मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली। कैमरे कैद हुई तस्वीरों को देख उनकी पैरों तले जमींन खिसक गई और उन्होंने देखा की कैसे एक युवक जबरदस्ती उनकी मासूम बच्ची को खींच कर पर्दे के पीछे धकेल कर ले जा रहा है। उसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। गनीमत ये रही की बच्ची को आरोपी कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया और वक्त रहते बडा हादसा होने से बच गया। 

    पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहा यह वही नेपाल मूल का यह युवक सुनील है जिसने कल जन्माष्टमी की रात पोन एक बजे मंदिर में बनाई गयी गुफ़ा में पांच साल की बच्ची को जबरन हाथ पकड़कर खींच लिया और उसे परदे के पीछे ले गया. आरोपी के अनुसार यह सब कुछ उसने नशे की हालत में किया था आरोपी का कहना था की वह बच्ची के साथ कुछ गलत नहीं कर पाया क्योंकि बच्ची चिल्ला रही थी और वह उसका मुँह बंद करने में लगा हुआ था.     
     
     वही इस मामले को देख रहे एसीपी ने बताया की लोगो ने आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले किया है जिसने एक पांच वर्षीय बच्ची से गलत नियत के चलते छेड़छाड़ की थी इसलिए आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट और एस सी एस टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 
     
    PIC BY GOOGLE
    ” द्वापर युग में जैस भरे दरबार में द्रोपदी के चीर हरण को भगवान कृष्ण ने सहज ही बचा लिया था वैसे ही समय रहते बच्ची की लाज भी भगवान ने बचा ली” 
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.