Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » मानव सेवा समिति जरूरतमंद बालिग कन्याओं का सामूहिक विवाह

    मानव सेवा समिति जरूरतमंद बालिग कन्याओं का सामूहिक विवाह

    Ajay vermaBy Ajay verma14/10/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद 14 अक्टूबर। मानव सेवा समिति देव उठनी एकादशी एक नवम्बर को जरूरतमंद बालिग कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित करेगी। समिति ने अब तक 5 बालिग जोड़ों का चयन करके सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू कर दी हैं। समिति के मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा व महासचिव सुरेन्द्र जग्गा ने बताया कि 17 अक्टूबर तक आवेदन करने वाले अन्य जोड़ों में से बालिग जोड़ों का चयन करके सभी का सामूहिक विवाह सेक्टर-7सी स्थित जन कल्याण मंदिर में पूरे विधि-विधान से किया जाएगा। सभी जोड़ों को घर गृहस्थी का सामान कन्यादान के रूप में दिया जाएगा और एक जोड़े के 22 लोगों को नाश्ता व भोजन कराया जाएगा। लायन्स क्लब फरीदाबाद डेफोडिल एक जोड़े की शादी का पूरा खर्चा प्रदान करेगा। सभी जोड़ों की बारात समिति के कार्यालय मानव भवन सेक्टर-10 से बैण्ड बाजे के साथ सेक्टर-7-10 मार्केट होती हुई विवाह स्थल तक पहुंचेगी। 

    समिति की महिला सैल को इस विवाह समारोह की प्रबन्ध व्यवस्था सफलतापूर्वक पूरी कराने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति की महिला सैल की चेयरमैन ऊषा किरण शर्मा अपनी टीम सदस्य राज राठी, सुनीता बंसल, सीमा मंगला, रेनू चतरथ, रमा सरना, दिव्या चन्दा, सुष्मिता, रूचि गोयल आदि के साथ तैयारी में लगी हुई हैं। अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज ने दानी सज्जनों व सामाजसेवियों से इस पुण्य कार्य में सहयोग देने की अपील की है।

     

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.