Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने गुब्बारे उडा कर किया लोकप्रिय सूरजकुंड मेले का समापन

राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने गुब्बारे उडा कर किया लोकप्रिय सूरजकुंड मेले का समापन

Ajay vermaBy Ajay verma18/02/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) 2 फरवरी से अरावली की पहाडियों में चल रहे लोकप्रिय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का समापन करने के लिये हरियाणा के महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा और यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा मेला परिसर पहुंची, जहां राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने चौपाल से आसमान में गुब्बारे छोडक़र मेला समाप्ति की घोषणा की। वहीं पर्यटन मंत्री राम विलास ने बताया कि इस बार करीब 16 लाख लोगों ने मेला देखा। जिसमें एक लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। कहा मेले की लोकप्रियता को देखते हुए साल में दो बार मेला लगाने पर सरकार विचार करेगी । तो वहीं उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने कहा कि हरियाणा से सीख लेकर उनकी सरकार भी सूरजकुंड की तर्ज पर यूपी के लखनउं में भी करेगी मेले का आयोजन करवायेंगी ।

पिछले 17 दिनों से अरावली की हसीन वादियों में अपनी छटा बिखेर रहे लोकप्रिय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का आज अठारहवें दिन समापन कर दिया गया। समापन के समय राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी खुले आसमान में गुब्बारों को छोडा। मेले का समापन करने के लिये पहुंचे हरियाणा के महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा और यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने पहले मेला परिसर में मेला देखा और साथ ही शिल्पकारों से उनके हालचाल जाने। उसके बाद मेले की मुख्य चौपाल पर पहुंचे तीनों अतिथियों के सामने मेले के पार्टनर देश किर्गिस्तान के स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी अतिथि बहुत खुश नजर आये तालियां बजाकर सभी बाल कलाकारों का स्वागत किया।

इस दौरान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मेले की लोकप्रियता लगातार बढती जा रही है, पिछले साल 22 देशों ने मेले में हिस्सा लिया था इस बार ये संख्यां बढकर 28 तक पहुंच गई तो वहीं पिछले साल आये दर्शकों की संख्यां में भी बढोत्तरी हुई है, साथ ही उन्होंने कहा कि हम जिस कार्य की शुरूआत करते हैं उसे निरतंर रखने से वह और बेहतर होता है और उसकी मांग भी बढती है जैसा सूरजकुंड मेले में देखा जा रहा है।

मेले के रंगों को देखकर खुश हुई यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने चौपाल से सर्वप्रथम हरियाणा सरकार का मेले में थीम स्टेट बनाने पर धन्यवाद किया और यूपी की सांस्कृतिक और विरासत के बारे में बताया, वहीं मेले से अधिक प्रभावित हुई रीता बहुगुणा ने चौपाल से बताते हुए कहा कि हरियाणा से सीख लेने के बाद अब यूपी के लखनऊ में भी सूरजकुंड की तर्ज पर उनकी सरकार मेला आयोजित करेगी।

पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि इस बार मेले ने कई सालों का रिकार्ड तोडा है क्योंकि इस बार मेले में 28 देशों ने हिस्सा लिया, जिसके बाद मेले का समय बढाया गया जिसके चलते लगभग 16 लाखा दर्शकों ने मेला देखा, जिसमें करीब 1 लाख विदेशी दर्शक भी शामिल  रहे। वहीं मेले की लोकप्रियता का गुणगान करते हुए शर्मा ने बताया कि विदेशों में भी अब मेले की सीडी खरीदने की मांग बढ गई है जिसको देखते उनकी सरकार मेले को साल में दो बार आयोजित करने पर विचार करेगी।

मेले के समापन पर अपनों से बिछड़ने का गम छुपाते हुए नजर आये पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने चौपाल से कहा कि विदाई का समय बहुत दुखदाई होता है, बस इतना कहते हुए उन्होंने एक शायरी के साथ लोगों को विदा किया।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.