Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » लक्ष्य निर्धारित कर और दबावरहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए :  यशपाल यादव 

    लक्ष्य निर्धारित कर और दबावरहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए :  यशपाल यादव 

    Ajay vermaBy Ajay verma22/01/2020Updated:22/01/2020No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / उपायुक्त यशपाल ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर और दबावरहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां में भी भाग लेना चाहिएं, ताकि स्वस्थ तन व मन एकाग्र रहे। उपायुक्त यशपाल मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरजौंदा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर उन्हें मोटिवेट कर रहे थे। उपायुक्त ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस बार इस स्कूल के सभी बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम लाना है। इसके लिए बच्चे योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करना आरंभ कर दें। पढ़ाई के लिए समय का शैड्यूल बना लें तथा प्रतिदिन उस शैड्यूल को फाओ करते हुए नियत समय अवश्य निकालें। जब पढ़ाई कर रहे हों तो ध्यान कहीं और नहीं भटकना चाहिए, इसके लिए मन को एकाग्र रखें। परीक्षा की तैयारी जितनी एकाग्रता के साथ की जाएगी, सलेबस को उतना ही आसानी से याद किया जा सकेगा। पढ़ाई के दौरान बच्चे किसी भी प्रकार का तनाव बिल्कुल ना रखें। उपायुक्त ने बच्चों से परीक्षा की तैयारी में मदद के लिए जो विडियो बनाकर भेजी गई थी, के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि उन विडियो से उन्हें काफी मदद मिल रही है। उपायुक्त ने स्कूल स्टाफ का आह्वान करते हुए कहा कि वे बच्चों की तैयारी अच्छी प्रकार से करवाएं तथा इस बार इस स्कूल का परीक्षा परिणाम तभी बेहतर आएगा, जब सभी मिलकर मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापक समय-समय पर बच्चों को मोटिवेट भी करते रहे हैं। इस बार बच्चे आपस में प्रतिस्पर्धी बने तथा एक-दूसरे से अधिक अंक लेने की होड़ लगाएं और मेहनत करें। उपायुक्त ने कहा कि लड़कियां अच्छी मेहनत कर रही हैं। अतः लड़कों को भी लड़कियों से सीख लेते हुए अच्छी तैयारी करनी है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास कि सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाया जाए। इसके लिए अधिकारी भी आगे आकर बच्चों को स्पोर्ट करें। उपायुक्त ने इस अवसर पर बच्चों से सीधा संवाद किया तथा बच्चों को भी पढ़ाई के प्रति काफी मोटिवेट पाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल तुलसीराम व अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

    IAS YASHPAL YADAV
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    मोदी और नायब सरकार का लक्ष्य महिला शक्ति को राष्ट्र निर्माण’ में सक्रिय भागीदारी देना है : मोहन लाल बड़ौली

    10/03/2026

    फरीदाबाद के किसानो के लिए टेंशन बनी हाईटेंशन लाइने

    10/03/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने हेल्थकेयर के क्षेत्र में अपने 40 सफल वर्षों का मनाया जश्न

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.