TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पुलिस गिरफ्त में दिखाई दे रही है महिला वही है जो लड़का होने की दवाई दिया करती थी। पिछले कई साल से यह महिला फरीदाबाद की समय पुर गांव के एक घर में लोगों को दवाई दिया करती थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किसी ने सूचना दी तो स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर इस महिला के पास भेजा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे गए फर्जी ग्राहक को जब महिला ने लड़का होने की दवाई दी तो पुलिस ने उक्त महिला को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौसम विभाग का नेतृत्व कर रहे डिप्टी सीएमओ डॉक्टर हरजिंदर सिंह की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि समयपुर गांव में एक महिला लड़का होने की दवाई देती है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से छापा मारकर उक्त महिला को एक फर्जी ग्राहक को लड़का होने की दवाई लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
