Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » लिंग्याज यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बहुत ही होनहार हैं – फिल्म अभिनेत्री रीना राय

    लिंग्याज यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बहुत ही होनहार हैं – फिल्म अभिनेत्री रीना राय

    Ajay vermaBy Ajay verma27/10/2017No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 27 अक्तूबर। यहां नहरपार नचौली स्थित लिंग्याज यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी बहुत ही होनहार हैं। उनका यह हुनर उन्हें आज यहां संस्थान में पहुंचने पर बखूबी देखने को मिला। यह कहना था अपने जमाने की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री रीना राय का। वे आज यहां यूनिवर्सिटी के वार्षिक कार्यक्रम जेस्ट-2017 का शुभारंभ करने पहुंची हुई थीं। समारोह का विधिवित उदघाटन करने उपरांत वे मीडिया से भी मुखातिब हुईं।
    इस मौके पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें शहर में आकर अपनापन महसूस हुआ और यहां के लोगों से मिले सम्मान के चलते लगता है कि उन्हें फिर से शहर में आना पड़ेगा। पाकिस्तान के बारे में अभिनेत्री के अनुभव बारे किए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वे शादी के बाद पाकिस्तान में नहीं लंदन में रहीं थीं और पाकिस्तान तो शौहर के माता-पिता के निधन के समय ही गईं थीं इसलिए वे पाकिस्तान के बारे में कुछ भी नहीं कह सकती, वैसे भी उनका सबकुछ भारत में है तो उन्हें भारत ही सबसे अच्छा लगता है। अपने जमाने के हीरो-हीरोइन में सबसे ज्यादा कौन पसंद था, के जवाब में रीना राय ने कहा कि उनके साथ काम करने वाले सभी कलाकार उनसे वरिष्ठ थे, सुनील दत्त, धर्मेन्द्र आदि से काफी कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा कि अभिनेता प्राण से उन्होंने काफी कुछ सीखा। सबसे ज्यादा फिल्में किसी अभिनेता के साथ कीं, के जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा फिल्में उन्होंने जीतेंद्र के साथ कीं, जिनका डांस उन्हें बेहद पसंद था।
    फिल्म अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा के बतौर हीरो सवाल करने पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि वे तो विलेन वाले रोल करते थे। फिल्मों व टीवी जगत में लौटने के सवाल पर आशा फिल्म की अभिनेत्री ने कहा कि अच्छा रोल मिलने पर वे जरूर सोचेंगी और वे इन दिनों बाहुबली जैसी राजमाता के किरदार जैसे रोल के बारे में सोच रही हैं। इस मौके पर उन्होंने लिंग्याज ग्रुप के कुलाधिपति डा. पिचेश्वर गड्डे को रजनीकांत का हमशक्ल बताते हुए उनकी खूब तारीफ की। विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव डा. आर.के. चौहान ने विश्वविद्यालय की उपब्धियों के बारे में बताया। संस्थान के जेस्ट के दौरान सभागार में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुत देकर सभी उपस्थित जनों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान मुख्यातिथि रीना राय ने भी अपनी फिल्म के एक गाने का मुखड़ा सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के तहत सायं को म्यूजिक नाइट के तहत संगीतार अमित मिश्रा का कार्यक्रम भी होगा।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.