Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, February 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वाईएमसीए विद्यालय करेगा तीन दिवसीय उद्यमशीला जागरूकता शिविर का आयोजन

    वाईएमसीए विद्यालय करेगा तीन दिवसीय उद्यमशीला जागरूकता शिविर का आयोजन

    Ajay vermaBy Ajay verma03/10/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 3 अक्तूबर – उद्यमशीलता के विभिन्न पहलुओं को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा इसे एक करियर विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करने के दृष्टिगत वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा 9 से 11 अक्तूबर, 2017 तक तीन दिवसीय उद्यमशीला जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक तथा मैकेनिकल विभाग में सह-प्राध्यापक डॉ. वासुदेव मल्होत्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के तीसरे तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र तथा वीजी इंडस्ट्रीज, फरीदाबाद के प्रबंध निदेशक श्री नवीन सूद करेंगे तथा कुलपति प्रो. दिनेश कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

    कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के लिए उद्यमशीला जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल आधारित ज्ञान अर्जित करने में सहायक होते है।

    मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. तिलक राज ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना है और यह उद्यमशीलता को लेकर उनके लिए ज्ञानअर्जित करने का भी एक बेहतरीन अवसर है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिष्ठित उद्यमियों तथा अकादमिक विशेषज्ञों के आठ व्याख्यान रखे गये है, जिसमें उद्यमशीलता का मौजूदा परिदृश्य, अवसर, उत्पाद व तकनीक चयन की प्रक्रिया, लघु उद्योग, स्टार्ट-अप और सरकार, बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं से वित्तीय सहयोग प्राप्त करने को लेकर जागरूक व्यख्यान शामिल हैं। इस दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय औद्योगिक इकाई का भ्रमण भी करवाया जायेगा।

     

    FOR NEWS CONTACT : AJAY VERMA – 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम से राष्ट्र सेवा का संकल्प

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.