Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वाईएमसीए विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों के लिए उद्यमिता पर दो सप्ताह का कार्यक्रम

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों के लिए उद्यमिता पर दो सप्ताह का कार्यक्रम

    Ajay vermaBy Ajay verma05/12/2017No Comments2 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद, 5 दिसम्बर – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, केन्द्र सरकार के सहयोग से ‘उद्यमिताः उद्योग में सुधार के लिए एक प्रभावी उपकरण – संस्थागत परिचर्चा’ विषय पर दो सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन 7 से 20 दिसम्बर, 2017 तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वासुदेव मल्होत्रा ने बताया कि गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार 7 दिसम्बर को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि होंगे तथा वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को उद्यमिता विकास के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए प्रोफेशल्स विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है  ताकि सभी प्रशिक्षित संकाय विद्यार्थियों को कैरियर विकल्प के रूप में उद्यमिता के चयन के लिए प्रेरित कर सके तथा उनका मार्गदर्शन कर सके। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। इसके अलावा, आईआईटी तथा एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविद्ों तथा कारपोरेट क्षेत्र से विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे।
    इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को जरूरी कौशल एवं जानकारी उपलब्ध करवाई जायेगी, ताकि वे विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए जागरूक कर सके। इस दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जायेगी ताकि वे उद्यमिता संबंधी गतिविधियों के आयोजन में सक्षम हो सके।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.