Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विधायक ललित नागर द्वारा तिगांव में आयोजित परिवर्तन रैली में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भरी हुंकार

    विधायक ललित नागर द्वारा तिगांव में आयोजित परिवर्तन रैली में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भरी हुंकार

    Ajay vermaBy Ajay verma31/03/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए कहा कि मोदी सरकार पंाच साल में पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुई है क्योंकि 2014 में युवाओं को रोजगार व देश से गरीबी दूर करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। गरीबी हटाना तो दूर भाजपाई गरीबों को कीड़े-मकौड़े समझते है वहीं आज युवा बेरोजगारी की मार से पूरी तरह से त्रस्त है। उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हुए कहा कि आज वह अपनी रैलियों में जनता के समक्ष हाथ खड़े करवाकर युवाओं से यह पूछे कि कितने बेरोजगार है क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने लोकसभा चुनाव से पूर्व अपनी रैलियों में युवाओं को आकर्षित करते हुए हाथ खड़े करवा यह कहा था कि जब मैं दोबारा वोट मांगने आऊंगा तो एक भी बेरोजगार का हाथ नहीं उठेगा।

    उन्होंने कहा कि आज देश में हालात यह है कि युवाओं को रोजगार देना तो दूर उल्टे 4 करोड़ 73 लाख लोगों के रोजगार छीनने का काम किया है और अगर इसे परिवार से गुणा किया जाए तो 24 करोड़ की गिनती आंकी जाती है। श्री आजाद आज प्रदेश में चलाई जा गई परिवर्तन बस यात्रा के तिगांव अनाज मण्डी में पहुंचने पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर द्वारा आयोजित विशाल रैली को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्वमंत्री महेंद्र प्रताप, जयपाल सिंह लाली, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल नागर, जेपी नागर आदि मुख्य रुप से मौजूद थे। तिगांव की इस परिवर्तन रैली में जैसे ही परिवर्तन यात्रा का रथ पंडाल में पहुंचा तो हजारों-हजारों की तादाद में उपस्थित जनसमूह ने न केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया बल्कि दोनों हाथ उठाकर विधायक ललित नागर के पक्ष में जमकर जयघोष किया। रैली में लोगों का जोश देखते ही बनता था और जिस उत्साह के साथ दोनों हाथ खड़े कर लोग ललित नागर जिंदाबाद के साथ-साथ कांग्रेस के पक्ष में जयघोष कर रहे थे, उससे रैली के मुख्यातिथि गुलाम नबी आजाद सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए विधायक ललित नागर को सही मायनों में जननेता की संज्ञा दी।

    रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्ड़ा ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह स्वयं इसी अनाज मंडी के मैदान पर आए थे और उन्होंने लोगों से ललित नागर को जिताने के लिए आह्वान करते हुए आपके समक्ष वायदा किया था कि विधायक बनने के बाद ललित नागर सही मायनों में तिगांव क्षेत्र की जनता की आवाज बनेगा और आज मुझे यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं कि विधायक बनने के बाद पूरे साढ़े चार साल में आपके विधायक ने सडक़ से लेकर विधानसभा तक क्षेत्र के विकास के लिए जहां भरपूर लड़ाई लड़ी है वहीं मौजूदा भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर आड़े हाथों लेकर उसकी कलई खोलने का काम किया है। रैली में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी भारी भीड़ से गद्गद् दिखे, उन्होंने अपने संबोधन में खुलकर कहा कि जिस उत्साह और जोश के साथ भारी जनसमूह विधायक ललित नागर की कार्यशैली की गवाही दे रहा है, उससे साफ है कि आपका विधायक आपकी हर कसौटी पर खरा उतरा है। परिवर्तन रैली के आयोजक विधायक ललित नागर ने अपने संबोधन में जहां कांग्रेस के सभी आला नेताओं का शहीदों की धरती तिगांव पहुंचने पर क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया वहीं उनके बुलावे पर हजारों-हजारों की संख्या में पहुंचने के लिए उन्होंने नतमस्तक हो, जनता का धन्यवाद भी व्यक्त किया।

    उन्होंने जनता द्वारा दिखाए असीम प्यार से भावुक हो कहा कि आज भले ही मेरे सिर पर मेरे पिता का साया न हो, लेकिन तिगांव की जनता ने सदैव मेरा साथ देकर मुझे पिता की कमी महसूस नहीं होने दी, जिसके लिए मेरा परिवार हमेशा क्षेत्र की जनता का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ मुझे क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाया, मैं उस कसौटी पर खरा उतरते हुए घर नहीं बैठा और साढे चार साल में भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र के साथ हो रहे भेदभाव को सडक़ से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम किया। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भरोसा दिलाया कि तिगांव की जनता ने जिस भरोसे के साथ मोदी की सुनामी को तोड़ा था और 2019 में यहां की जनता उसी विश्वास को दोहराएगी।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.