Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें अभिभावक – दीपक यादव

    स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें अभिभावक – दीपक यादव

    Ajay vermaBy Ajay verma28/01/2018No Comments4 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद।  मेरा भारत बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। लोग शिक्षा में रुचि ले रहे हैं और अपने बच्चे के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा व्यवस्था को चुनना चाहते हैं। इसके लिए अभिभावकों की चिंताओं को आम देखा जा सकता है। लेकिन मैं एक शिक्षा संस्थान का निदेशक होने के नाते माता पिता से आग्रह करना चाहता हूं कि एक स्कूल का चुनाव करते समय वहां की शिक्षा व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षा और मान्यता का भी ख्याल अवश्य रखें और उसकी जांच करने के बाद ही अपने बच्चे को स्कूल में दाखिला दिलवाएं।
    मैं सभी अभिभावकों को कुछ बातों को लेकर सजग करना चाहता हूं। जब आप लोग अपने बच्चे के लिए किसी स्कूल का चयन करते हैं तो सामान्य रूप से पहले वहां की फी सिस्टम को देखते हैं। फीस के आधार पर स्कूल में एडमिशन कराने अथवा न कराने के बारे में निर्णय लेते हैं। फीस आपका प्रवेश का आर्थिक आधार हो सकता है। लेकिन मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि सबसे पहले उस स्कूल में सुरक्षा के मापदंडों को अच्छी तरह से जांच परख लें। क्या उस स्कूल में गेटेड सिक्योरिटी है और क्या वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वह सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के लिहाज से ठीक भी हैं या नहीं। उस संबंधित स्कूल में प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं अथवा नहीं लगवाए गए हैं। यदि लगवाए भी गए हैं तो कहीं वह शोपीस तो नहीं हैं और क्या वह सीसीटीवी कैमरे पूरे स्कूल की गतिविधियों को कवर करते भी हैं या नहीं करते हैं। क्या उन सीसीटीवी कैमरों के जरिए एक नियंत्रण कक्ष से निगाह रखी जा सकती है अथवा नहीं। यह बातें स्कूल परिसर के अंदर सुरक्षा से संबंधित हैं।
    अब बच्चे के स्कूल से घर आने जाने के लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट की भी थोड़ी सी जांच अवश्य कर लें। स्कूल प्रबंधन से पूछें और खुद भी बसों की जांच करें कि क्या बच्चे के लिए लगवाई जाने वाली बस में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं और कहीं वह शोपीस तो नहीं हैं। क्या स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगवाए गए हैं। संबंधित स्कूल की बसों में तैनात ड्राइवर, कंडक्टर पूरी तरह से ट्रैंड, मृदुभाषी और यूनिफार्म में होने चाहिए जिससे कि उनकी दूर से ही पहचान संभव हो सके। स्कूल प्रबंधन से पूछें कि क्या उन्होंने ड्राइवर व कंडक्टर की पुलिस वैरिफिकेशन करवाई है। इससे असामाजिक तत्वों को आपके बच्चे से दूर रखने में आप खुद ही अपनी मदद कर सकेंगे। इसके साथ ही यह भी तय कर लें कि बस में ड्राइवर व कंडक्टर के अलावा स्कूल की ओर से एक शिक्षिका अथवा अन्य महिला सहयोगी को भी तैनात किया जाता हो। इससे आपके बच्चे की अतिरिक्त सुरक्षा तय हो सकेगी।
    इसके अलावा बहुत महत्वपूर्ण संबंधित स्कूल की मान्यता का होना भी है। आजकल देखने में आ रहा है कि कुछ लोग सीबीएसई पैटर्न लिखकर अभिभावकों को भ्रम में डालने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोग यह समझ लें कि सीबीएसई मान्यता प्राप्त होना और सीबीएसई पैटर्न होना, दोनों अलग बातें हैं। यदि स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं है तो वह सीबीएसई बोर्ड पैटर्न से पढ़ाए अथवा न पढ़ाए, आपके बच्चे का भविष्य अंधकार में ही होगा। इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं है। वहीं जो स्कूल सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त होगा,उसे बोर्ड के पैटर्न से पढ़ाना ही होगा, इससे प्रबंधन इनकार नहीं कर सकता और न ही उससे बच ही सकता है। इसलिए जो लोग सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई करने के दावे कर रहे हैं, उनके मान्यता के बारे में भी दावों की जांच अवश्य कर लें। और हां, एक सही स्कूल का चुनाव करने और वहां प्रवेश कराने के बाद अपने बच्चे से स्कूल, शिक्षकों और वहां के वातावरण के बारे में निरंतर बात करना जारी रखें। वहीं स्कूल की पीटीएम (पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग) में भागीदारी करें और बच्चे को निरंतर उत्साह भरे शब्द दें। ध्यान रखें कि आपके लाड प्यार के साथ साथ आपकी थोड़ी सी सावधानी आपके बच्चे के साथ होने वाली किसी भी अनहोनी की आशंका को टाल सकती है।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.