Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, January 21
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्वाईन फ्लू से युवक की मौत – फोर्टिज हस्पताल पर परिजनों ने लगाया वरगलाने का आरोप

    स्वाईन फ्लू से युवक की मौत – फोर्टिज हस्पताल पर परिजनों ने लगाया वरगलाने का आरोप

    Ajay vermaBy Ajay verma26/08/2017No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : दिल्ली से सटे फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है जिसके चलते स्वाइन फ्लू से मौत का दुसरा मामला सामने आया है। स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत सैक्टर 55 निवासी 26 वर्षीय आकाश जवने की हुई ,इससे दो महीने पहले भी फरीदाबाद के पॉश इलाके सैक्टर 15 निवासी चंद्रप्रकाश की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। फरीदाबाद में अबतक स्वाइन फ्लू के 24 मामलो की पुष्टि हो हुई  है। 

    तस्वीरो में दिखाई दे रहा यह 26 वर्षीय आकाश जवने है जिसकी स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से मौत हुई है। आकाश के परिवार की माने तो उसे हलकी खासी जुकाम था जिसके चलते उसे वह फरीदाबाद के फोर्टिज अस्पताल में जाँच के लिए लेकर गए थे लेकिन वहां डाक्टरों ने आकाश को देख कर भर्ती करने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने आकाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान डाक्टरों ने आकाश की स्वाइन फ्लू की जांच करवाई जिसमे स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन डाक्टर उन्हें यही तसल्ली देते रहे की वह ठीक हो जायेगा और इलाज के नाम पर फोर्टिज अस्पताल ने उनसे मोटी रकम भी वसूल ली, उन्होंने आकाश को आखरी समय तक वेल्टीनेटर पर रखा और आखिर उन्होंने आकाश को मृत घोषित कर दिया। आकाश के परिवार की माने तो आकाश की मौत फोर्टिज अस्पताल की लापरवाही के चलते हुई है उन्होंने एक बार भी नहीं बताया की आकाश पहले ही मर चूका था लेकिन अस्पताल ने मोटा बिल बनाने के लिए उन्हें बार बार कहा की उसकी सेहत में इम्प्रूवमेंट आ रही जबकि आकाश पहले ही मर चुका  था. हालांकि आकाश में ग़मगीन परिजनों ने हस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया लेकिन वह चाहते है की ऐसे लालची अस्पताल बंद होने चाहिए और उनके खिलाफ सख्य से सख्त कारवाही होनी चाहिए। 
     
    वही स्वास्थ विभाग के अधिकारी की माने तो उन्हें आकाश जवने की स्वाइन फ्लू से मौत होने की जानकारी मिली है जिसके चलते वह यहाँ पर आये है। आकाश जवने का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी रिपोर्ट देखने पर पता चला है की आकाश को स्वाइन फ्लू था। जिसके चलते उन्होंने आकाश के परिवार को एहतियात बरतने के लिए कहा है और उन्हें स्वाइन फ्लू की दवाईयां दी है तथा उन्हें अस्पताल में आकर जांच कराने के लिए भी कहा है। स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर घबराये नहीं इसका प्रॉपर इलाज करवाएं। 
    हालांकि मृतक आकाश के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए है की मोटा बिल बनाने के चक्कर में उन्होंने आकाश को मरे हुए होने के बावजूद वेंटिलेटर पर रखा लेकिन उन्होंने इसके बावजूद उन्होंने हस्पताल के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करवाया। वहीँ टुडे एक्स्प्रेस न्यूज़ में खबर परिजनों के बयान के अनुसार ही लिखी गयी है जिसमे आरोप की पुष्टि हम नहीं करते क्योंकि परिजनों ने कोई भी ऑफिशियल कानूनी कार्यवाही हस्पताल के खिलाफ नहीं की है. लेकिन हस्पताल के खिलाफ इस तरह के बयान आना पहली बार नहीं है इससे पहले भी लापरवाही की वजह से मौत की खबरे भी आती रही है. 

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रमुख नागरिक संगोष्ठी’ संपन्न

    20/01/2026

    नितिन नबीन का चयन भाजपा संगठन को करेगा और अधिक मजबूत : पंकज पूजन रामपाल

    20/01/2026

    भाजपा कर रही लोगों को उजाडने का काम : बृजेंद्र सिंह

    20/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.