Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » अच्छे कपड़े पहनने पर वाल्मीकि समाज के युवक पर स्वर्ण जाती के दबंगों ने जानलेवा हमला कर तोड़ा पैर।

    अच्छे कपड़े पहनने पर वाल्मीकि समाज के युवक पर स्वर्ण जाती के दबंगों ने जानलेवा हमला कर तोड़ा पैर।

    Ajay vermaBy Ajay verma16/06/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS :  फरीदाबाद के गाँव अरुआ निवासी अविनाश के अच्छे कपड़े पहनना नजदीकी गाँव शाहूपुरा के ब्राह्मण समाज के कुछ असामाजिक तत्वों को इतना नागवार गुजरा कि उस पर 11/6/2019 की शाम को जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें उसके हाथ व पीठ पर गम्भीर चोटें आयी हैं और एक पैर पूरी तरह से टूट चुका है।

    इतना सब कुछ होने के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज करने को राजी नहीं थी। उल्टा पुलिस के द्वारा अविनाश के खिलाफ लड़की छेड़ने का झुठा मुकदमा दर्ज कर परिवार को डराया धमकाया जा रहा है जिससे वो आगे कार्यवाही नहीं कर सकें। आदि अम्बेडकर आंदोलन फरीदाबाद की टीम की इस मामले के सम्बंध में अरुआ गाँव के मौजिज लोगों को साथ लेकर कल दिनाँक 13/6/2019 को दोपहर 12 पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद से मिली व सारे मामले से रूबरू कराया। मामला को समझने के बाद कमिश्नर साहब ने इस केस के सम्बंधित अधिकारी को तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

    उसके बावजूद सम्बंधित थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में शाम के 5 बजा दिये। SC St के तहत मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक दोषियों की गरफ्तारी नहीं हो पाई है। दूसरी तरह एडिशनल sho मनहोर सिंह थाना छायंसा पर दोषियों के बचाव करने व अविनाश के भाई की शिकायत 11 जून को नही लेने का आरोप पीड़ित परिवार ने लगाया है । साथ ही पीड़ित परिवार ने बताया कि एडिशनल sho मनहोर सिंह ने उनसे 11 जून को कहा जिस वक्त वो थाना छांयसा शिकायत लेकर पहुँचे मनहोर ने कहा कि आप sc/st एक्ट मत लगवाओ नही तो अविनाश के खिलाफ लड़की के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा वो लोग दर्ज कराएंगे । हमने कहा कि अगर अविनास दोषी पाया जाता है । तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए लेकिन आप हमारी शिकायत दर्ज कीजिए लेकिन एडिशनल sho मनहोर सिंह ने हमारी एक नही सुनी हमे थाने से भाग दिया उसके बाद दोषियों को महिला थाना जाने को कहा और 12 तारिक को अविनाश के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया और इतनाही नही पीड़ित परिवार ने एडिशनल sho मनहोर सिंह पर उच्च अधिकारियों को गुमराह करने व पीड़ित परिवार को धमकाने का भी आरोप लगाया है । इस मामले में सेकड़ो लोग आज पुलिस आयुक्त से जा कर मीले और आप बीती पुलिस आयुक्त फरीदाबाद को बताई साथ ही पुलिस आयुक्त फरीदाबाद संजय कुमार ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कि जाएगी । साथ ही थाना छांयसा को तुरंत प्रभाव से sc/st एक्ट व मेडिकल व गिरहों बन्दी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए और अगर कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी तरह की लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । इस मामले में आदि अम्बेडकर आंदोलन की टीम पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के ऑफिस पहुँचे जिनमे मुख्य रूप से मौजूद जयपाल दैत्य जिला अध्यक्ष आदि अम्बेडकर आंदोलन , सौरव वाल्मीकि जिला प्रैस प्रवक्ता आदि अम्बेडकर आंदोलन , मुकेश अरिमर्दन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदि अम्बेडकर आंदोलन ,राधे एकलव्य , अनूप , योगेश परच्छा , जवाहर परच्छा व सेकड़ो की तादात में वाल्मीकि समाज मौजूद था

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.