TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) नूह मेवात। मेवात सड़क सुरक्षा यातायात नियमों को लेकर थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर रतनलाल ने इलाके के लोगों से यातायात नियमों का शक्ति से पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिंदगी अनमोल है जितनी सुरक्षा की जाए उतनी ही कम है हम आपको बता दें यातायात नियमों को तोड़ने की वजह से तेज गति से वाहन चलाने वाले ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान गवाई है। इसको लेकर थाना प्रबंधक रतनलाल बड़े चिंतित नजर आए उन्होंने कहा है कि दो पहिया वाहन बगैर हेलमेट व तेज गति के ना चलाएं। वहीं उन्होंने अपील की है वाहन चलाते समय अपने सभी कागजात वाहन के साथ रखें ताकि पुलिस कर्मचारियों के मांगने पर दिखाई जा सके। इलाके की जनता से की अपील अपने नाबालिग बच्चों को ना चलाने दे वाहन: वही थाना प्रबंधक सब इंस्पेक्टर रतनलाल ने इलाके की जनता और ग्रामीणों से खास तौर से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दे। क्योंकि बिना सूझबूझ के नाबालिग बच्चे तेज गति से वाहन चलाते हैं जिससे कई बार दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने इलाके की जनता व ग्रामीणों से अपील की है कि इलाके के लोग शक्ति से सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करें।
CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
सावधान ! अगर टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के नाम पर आपसे कोई रूपये मांग रहा हो या खबर से सम्बंधित कोई शिकायत हो तो ऊपर दिए उक्त नंबर पर शिकायत करे.
