Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा

    कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अपील पर सभी धर्म के लोगों ने धार्मिक स्थलों पर फहराया तिरंगा

    Ajay vermaBy Ajay verma26/01/2018No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद :  देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया लेकिन फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस का उत्साह अलग ही देखने को मिला। फरीदाबाद में स्कूल और सरकारी संस्थानों के साथ साथ मंदिर, मस्जिद , गुरूद्वारों और चर्च में भी तिंरगा फहराया गया। धार्मिक स्थानों पर तिरंगा फहराने की कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की मुहिम का असर उनके विधानसभा क्षेत्र में साफ दिखाई दिया जहां सभी धर्म के लोगों ने संदेश दिया कि उनके लिए राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है। मस्जिद में तिरंगे भारत माता का जयकारा, गुरूद्वारे में भी राष्ट्र प्रथम का संदेश और मंदिरों में शान से लहराता तिरंगा, गणतंत्र दिवस के नजारों के जरिए बाबा फरीद की नगरी फरीदाबाद ने राष्ट्रीयता का ऐसा संदेश दिया है जो पूरे देश के लिए मिसाल साबित हो सकता है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के भतीजे और बीजेपी नेता अमन गोयल ने एनआईटी फरीदाबाद के हनुमान मंदिर, सेक्टर 11 के गुरूद्वारे और सेक्टर 19 की मस्जिद में सभी धर्मों के लोगों के साथ तिरंगा लहराया। उन्होने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इतनी बड़ी संख्या में तिरंगा फहराकर फरीदाबाद वासियों ने पूरे देश में राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की है। उन्होने कहा कि आतंकवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी और गंदगी मुक्त भारत के निर्माण के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रचार बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि तिंरगे के तीन रंगों से प्रेरणा लेते हुए हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाना होगा।

    वहीं अंजुमन इस्लामिया के प्रधान हाजी वकील अहमद ने कहा कि देश ही सबसे बड़ा धर्म है ,ये पैगाम देते हुए फरीदाबाद के मुसलमानों ने भी मस्जिद में तिरंगा लहराया है और हिंदुस्तान की तरक्की के लिए सभी मजहब में एकता जरूरी है। वहीं गुरूद्वारों में भी तिरंगे को सलामी देकर सिख समुदाय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने सिखाया है कि देश सबसे बड़ा है ,इसीलिए हम विपुल गोयल की मुहिम के साथ हैं। वहीं कई स्थानों पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ गणतंत्र दिवस मनाया और अपने नागरिक कर्तव्य निभाने का संकल्प लिया। फरीदाबाद की तरह देश का शायद ही देश का कोई ऐसा शहर हो ,जिसमें एक साथ धार्मिक स्थानों पर अपनी मर्जी से सभी धर्मों के लोगों ने धर्म की पताका के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया है और संकल्प लिया है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर, तिरंगे के तीन रंगों से प्रेरणा लेकर ,सभी नए भारत का निर्माण करेंगे।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.