TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात : नूंह जिले के सबसे बड़े गाँव सिंगार में मार्च 2017 से चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अभी तक मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित है! इस केन्द्र में आसपास के गाँवो से प्रतिदिन लगभग दो सौ -ढाई सौ मरीज अपना इलाज कराने आते हैं! लेकिन लगभग सवा साल बीत जाने के बावजूद अभी तक यहाँ मरीजों व अस्पताल के कर्मचारियों के लिए पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया है ! पानी उपलब्ध न होने के कारण यहां के शौचालय बंद पडे हैं ! अभी तक यहां किसी दंत चिकित्सक की नियुक्ति भी नहीं हो पायी है! दिन के समय में बिजली न आने के कारण यहां छोटे बच्चों को टीके नहीं लग पा रहे हैं! इन मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण यहां पर स्थित ज़च्चा -बच्चा केन्द्र में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पर रहा है! आसपास के गाँवो के रहने वाले समाजसेवी अख्तर हुसैन झारोकडी,सुबद्दी,नसीम,सुजाउद्दी
CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
