Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
उक्त यूनिटों में मैमर्स यूनिक फैषन माॅल 12/2 दिल्ली-मथुरा रोड फरीदाबाद जिस पर निगम का 9,22,85,144 रूपये बकाया है। इसके अलावा मैसर्स विक्टर इंडस्ट्रीज, 12/2 दिल्ली-मथुरा रोड फरीदाबाद पर 43 लाख 52 हजार 663 रूपये बकाया है। जिन्हें निगम द्वारा पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे परन्तु उन्होंने निगम का बकाया टैक्स अभी तक नहीं चुकाया है इसलिए उक्त यूनिटों पर खुली नीलामी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उक्त जानकारी हैडक्र्वाटर क्षेत्रीय एवं कराधान विभाग के अधिकारी धनराज सिंह ने दी।
क्षेत्रीय एवं कराधान विभाग के अधिकारी धन राज सिंह ने बताया कि निगमायुक्त के आदेषानुसार उक्त यूनिट मालिकों ने अगर 15 दिन के अंदर-अंदर बकाया टैक्सों का भुगतान नहीं किया तो उक्त यूनिटों पर खुली नीलामी की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। निगमायुक्त के आदेषानुसार आगे जो भी डिफाल्टर है और जिन्होंने अभी तक निगम में अपना टैक्स जमा नहीं करवाया है उनकी प्राॅपर्टी सील करके नीलामी की जाए।
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.