Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » दिव्या चौकसे लेकर आई ‘पटियाले दि क्वीन’

    दिव्या चौकसे लेकर आई ‘पटियाले दि क्वीन’

    Ajay vermaBy Ajay verma21/03/2018Updated:21/03/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) उभरती अभिनेत्री दिव्या चौकसे, जो आखिरी बार फिल्म ‘है अपना दिल तो आवरा’ में नजर आई थीं, भी ‘पटियाले दी क्वीन’ नामक म्यूजिक वीडियो के जरिये गायन में कदम रखकर ‘एक्टर टन्र्ड सिंगर क्लब’ में शामिल हो गई हैं। हाल ही में जी म्यूजिक कंपनी के बैनर तले बने इस म्यूजिक वीडियो को उन्होंने राजधानी दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित मल्टीप्लेक्स पीवीआर प्लाजा तहत जारी किया। इस मौके पर मीडिया के साथ बातचीत में दिव्या ने अपने म्यूजिक वीडियो एवं इसकी खासियतों का बखान किया। इसमें वीडियो सॉन्ग में उनके साथ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फेम एक्टर साहिल आनंद भी हैं, जबकि इसमें म्यूजिक केएस अभिषेक का है।

    मीडिया से बातचीत में म्यूजिक की दुनिया में अपने पहले अनुभव के बारे में कहा, ‘यह पहली बार है जब मैंने प्रोफेशनल सिंगिंग के क्षेत्र में कदम रखा है और मैं इस नए अनुभव को लेकर वाकई बहुत एक्साइटेड भी हूं। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का अनुभव भी बेहद मजेदार था, क्योंकि इसका उद्देश्य, वास्तव में बहुत बड़ा है। दिव्या ने बताया, ‘सारे रैपर, सिंगर लड़कियों को ही कमेंट्स करते हुए गीत बनाते हैं, गोया कि लड़कियां कोई खिलौना है और उसे किसी भी तरह से खेलो, तोड़ो एवं उनका मजाक बनाओ। जो लड़कियों के ऊपर कमेंट्स करते हुए शब्द या गीत लिखते हैं, मैंने सिर्फ उनको जवाब देने के लिए यह गीत तैयार किया है। साथ ही यह गाना समाज के उन सभी लोगों के लिए भी है, जो लड़कियों से छेड़छाड़ करना अपना अधिकार समझते हैं।’

    दिव्या ने बताया, ‘दरअसल, आज जरूरत है पेरेंट्स को लड़कियों के साथ लड़कों को भी यह समझाने की कि दूसरी लड़कियां भी किसी की बेटी, बहन, बीवी हैं। अपने घर की महिलाओं की तरह उनकी भी इज्जत करना सीखें। सिर्फ कानून बना देने और सजा देने से कुछ नहीं होगा। जब तक मानसिकता नहीं बदलेगी।’ दिव्या ने कहा, ‘यह एक ऐसा गीत है, जिसके जरिये एक लड़की सभी दुव्र्यवहारों को यह कहकर कड़ा जवाब देती है कि मैं आज की एक मजबूत महिला हूं। यह गाना उन सभी लोगों के लिए मेरा जवाब है, जो महसूस करते हैं और कहते हैं कि एक महिला छोटे कपड़े पहनकर बलात्कार जैसी घटना को आमंत्रित करती है। इस गाने के जरिये यह जताने की कोशिश की गई है कि ‘हां, मेरी ड्रेस छोटी है, लेकिन तेरी सोच से काफी बड़ी है।’ इस म्यूजिक वीडियो को लेकर सेंसर बोर्ड के रुख के बारे में दिव्या ने कहा, ‘मैं बहुत दुःखी हूं कि सेंसर बोर्ड ने मेरा गीत काट दिया। वाकई मुझे बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि मेरे गाने वास्तव में महिलाओं की समानता के बारे में बात करते हैं।’

    बता दें कि दिव्या एक बहुत अच्छी गायिका हैं और उनके पास सुंदर गायन कौशल भी है। उस वीडियो में न केवल उन्होंने गाया और डांस किया है, लेकिन बल्कि उन्होंने इसके लिए रैप भी किया है। दिव्या का यह वीडियो साॅन्ग सभी महिलाओं की तरफ से खासतौर पर एकॉन, हनी सिंह, बादशाह जैसे विश्वस्तरीय गायकों द्वारा इस्तेमाल महिलाओं को लेकर औचित्यहीन गाने बनाने के लिए सही जवाब है!


    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
     
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.