देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट आगामी जनवरी माह में विशाल संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन करेगा

0
1203

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद।  देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट आगामी जनवरी माह में विशाल संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन करेगा। वृंदावन के प्रमुख संत कृष्णा स्वामी जी महाराज अपने मुखारविंद से भोलेनाथ की इस कथा का व्याख्यान करेंग। इस कथा के लिए आज प्रचार सामग्री का विधिवत लोकार्पण ट्रस्ट के संरक्षक महावीर प्रसाद कंसल की अगुवाई में संत कृष्णा स्वामी जी महाराज तथा ट्रस्ट के सदस्यों ने सामूहिक रूप से किया। उल्लेखनीय है कि श्री देव गुरु बृहस्पति सेवा ट्रस्ट इससे पूर्व वर्ष 2015 में भी संगीत में श्री राम कथा का आयोजन कर चुका है तथा ट्रस्ट का यह आयोजन बल्लभगढ़ शहर में अब तक के सफलतम धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है। श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के संरक्षक श्री महावीर प्रसाद कंसल जी ने बताया कि इस बार ट्रस्ट श्री महाशिवपुराण का आयोजन करेगा जिसका शुभारंभ 12 जनवरी को पूर्वी चावला कॉलोनी स्थित देवगुरु बृहस्पति मंदिर से शुरू होने वाली विशाल शोभायात्रा के रूप में होगा। कथा स्थल पहले की भांति अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ को रखा गया है। श्री कंसल जी के अनुसार अग्रवाल धर्मशाला में प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वृंदावन के प्रमुख संत कृष्णा स्वामी जी महाराज शिव महापुराण का व्याख्यान करेंगे। उनके अनुसार कथा के दौरान मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे। श्री कंसल जी के अनुसार 12 जनवरी को शुरू होने वाली श्री शिव महापुराण कथा 20 जनवरी तक चलेगी तथा 21 जनवरी रविवार को विशाल भंडारे के साथ इस कथा का समापन किया जाएगा। उनके अनुसार शोभायात्रा के लिए ट्रस्ट ने महिलाओं के आमंत्रण स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं तथा यह आमंत्रण 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। उनके अनुसार जो भी भक्त इस शोभायात्रा में हिस्सा लेना चाहेगा उसके लिए तमाम सामग्री का इंतजाम ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज श्री कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कथा की प्रचार सामग्री का लोकार्पण किया है जिसके द्वारा ट्रस्ट का यह प्रयास रहेगा कि कथा की संपूर्ण जानकारी लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं जाए। ईश्वर ट्रस्ट ने बैनर होर्डिंग पंपलेट तथा लाउड स्पीकर द्वारा कथा के विषय में लोगों तक जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस कथा में हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए है। प्रचार सामग्री के लोकार्पण के बाद ट्रस्ट के सदस्यों को संबोधित करते हुए संत कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज में सामंजस्य स्थापित करने का काम भी करते हैं। उन्होंने श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट को इस तरह के आयोजनों के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से ट्रस्ट धर्म के काम में लीन है, वह अपने आप में सच्चे मायने में समाज की सेवा है। उनके अनुसार धर्म का प्रचार कहीं ना कहीं एक बेहतर समाज के निर्माण में सहायक होता है और श्री देव गुरु बृहस्पति सेवा ट्रस्ट इस कार्य को कर रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। श्री कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि आज जरूरत है कि हम सभी धर्म के मार्ग पर चले इसके लिए धर्म की जानकारी जरूरी है और इस तरह की कथाओं से व्यक्ति को धर्म मार्ग पर चलने में खासी सहायता मिलती है।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY