TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) सूरजकुण्ड, (फरीदाबाद) 9 फरवरी- हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहा 32वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला में खास डिजाईन की खादी से निर्मित मोदी जैकेट भी युवाओ को खूब भा रही है। सूरजकुंड मेले में मोदी जैकेट के चटक रंग नई युवा पीढ़ी को भी अपनी ओर खीच रहे है। कुर्ता, धोती व पैजामे से निकलकर जीस, स्कर्ट, लैगी, बरमूडा व लोवर तक पहुंचने वाली खादी का रंग खादी महोत्सव मे नजर आ रहा है। मेले में आधुनिक खादी की रेंज लोगो को अपनी ओर खींच रही है।

