पर्यावरणविद प्रज्ञा कपूर ने एक साथ फाउंडेशन और इंडियन नेवी के साथ मिलकर कार्टर रोड क्लीन अप का उठाया जिम्मा

0
272

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट मोक्ष वर्मा । निर्माता प्रज्ञा कपूर ने विश्व पर्यावरण दिवस से पहले एक साथ फाउंडेशन संघ कार्टर रोड की सफाई की।

केदारनाथ और चंडीगढ़ करें आशिक़ी फिल्म्स में बतौर निर्माता कई सालों से सामाजिक अभियान के लिए ज़ोरोशोरों से काम कर रहीं हैं। उन्होंने हमेशा से एक नागरिक होने के नाते समाज और पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करने में विश्वास किया है ताकि हम पर्यावरण को और ग्रीनर और क्लीनर बनाये। इस साल इंडियन नेवी ने इस पहल का समर्थन किया। इस महान अभियान के 99 वे हफ्ते में ज़्यादा से ज़्यादा लोग हर दिन जुड़ते जा रहे थे।

प्रज्ञा और एक साथ फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन, जो लोगों की ज़िंदगी बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं, अब दोनों इस खास अभियान के लिए काम कर रहे हैं। यह फाउंडेशन मुंबई के सार्वजनिक स्थान को और खूबसूरत और मेन्टेन करने में बहुत ज़्यादा सक्रिय हैं। जब प्रज्ञा से इस श्रेष्ठ अभियान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा “विश्वभर में ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम तेज़ी से बदलता जा रहा है। हम अपने छोटे छोटे प्रयासों से अपने ग्रह को संरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता बढ़ाने के लिए यह क्लीन अप ड्राइव्स बहुत ही आवश्यक है। विश्व पर्यावरण दिवस के इस साल का थीम ‘#beatplasticpollution’ और यही हमारा लक्ष्य है।

प्रज्ञा के यह सराहनीय प्रयास हम सबके लिए एक पर्यावरण को बचाने के लिए आदर्श स्थापित करते हैं।हम सब अपने छोटे छोटे प्रयासों से अपने प्लेनेट को रहने की और अच्छी जगह बना सकते हैं। हालही में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर निर्माता ने 310 पौधे लगाए।

LEAVE A REPLY