Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए रो पड़े विधायक ललित नागर

बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए रो पड़े विधायक ललित नागर

Ajay vermaBy Ajay verma10/12/2017No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और तिगांव के विधायक ललित नागर आजकल आमने सामने हैं। ललित नागर ने कृष्णपाल गुर्जर और उनके मामा पर अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो कृष्णपाल गुर्जर ने उन पर 5 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। अब ललित नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद में रैली कर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ये संदेश दिया है कि वो मुकदमों से घबराने वाले नहीं है। इस रैली में ललित नागर के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया।

माथे पर पसीना और आंख में आंसू …ललित नागर का ये अंदाज आजकल फरीदाबाद में सर्दी के साथ आई  सियासी गर्मी का असर है। ग्रेटर फरीदाबाद के खेडी गांव में दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में तिगांव के विधायक ललित नागर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर इतने हमलावर हुए कि माथे पर पसीना तक आ गया और 5 करोड़ की मानहानि का केस दायर होने के बाद अदालत से पहले उन्होने जब जनता की अदालत में इंसाफ मांगा तो उनकी आंखे भी नम हो गई।

जनता के सामने फरियाद करके और आलाकमान के सामने ताकत का प्रदर्शन कर ललित नागर ने ये संदेश दिया कि वो इनकम टैक्स के छापों और मानहानि के मुकदमों से मामा पर मची महाभारत में पीछे हटने वाले नहीं हैं और क्षेत्र की जनता उनके साथ है।

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी बीजेपी सरकार पर जासूसी का आरोप लगाते हुए कहा कि फरीदाबाद के उनके स्वागत की रिपोर्ट जब सीएम तक जाएगी तो उनका हाजमा भी खराब हो सकता है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब पराली जलाने पर सरपंच सस्पेंड हो सकते हैं तो हरियाणा जलाने पर सीएम भी सस्पेंड होने चाहिए।

विधायक ललित नागर और दीपेंद्र हुड्डा ने रैली की भीड़ को जनता का आक्रोश बताते हुए सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया । साथ ही कांग्रेस नेताओं ने सरकार को किसानों और व्यापारियों के खिलाफ बताते हुए दावा किया कि आज फरीदाबाद के साथ पूरा हरियाणा कांग्रेस राज को याद कर रहा है और सरकार विकास की लकीर खींचने की बजाए झूठे आरोपों में फंसाकर कांग्रेस को बदनाम करने में जुटी है।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.