भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, नए पदाधिकारी नियु़क्त

0
1450

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 26 नवम्बर। भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जवाहर कॉलोनी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी एवं जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने शिरकत की। कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी ने पार्टी की नीतियों का बखान किया और किसान मोर्चा को मजबूती के साथ गांवों में जाकर किसानो की समस्याएं सुनने तथा उनके समाधान का प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह फर्ज है कि वह पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं से आमजन, किसानों एवं मजदूर तबके को अवगत कराए, ताकि वह पार्टी की योजनाओं का लाभ उठा सकें। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा  ने इस मौके पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसान वर्ग काफी खुश है और प्रदश्ेा सहित केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व में महानतम ऊंचाईयों को छू रहा है। आज भारत देश पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा चुका है। इसलिए हमें प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का अनुसरण एवं क्रियान्वयन करना चाहिए ताकि विश्व पटल पर भारत एक शक्ति के रूप में उभरे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए सुखबीर अधाना को किसान मोर्चा का जिला सचिव, शिव कुमार को बल्लभगढ़ से मंडल अध्यक्ष, छांयसा मंडल से राज्यपाल टोंगर एवं पाली मंडल से रामचरण यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रसार-प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए की गई करोड़ों रुपए की घोषणाएं की गई हैं और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री कैलाश बांकुरा, मुकेश यादव, ऋषि चौधरी, राजकुमार गौड, मुरारीलाल गर्ग, प्रवक्ता कपिल कौशिक, जवाहर मंडल अध्यक्ष मनोज बडगुजर, आदि उपस्थित थे।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY