भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : गोपाल शर्मा

0
585

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 5 जुलाई। 6 जुलाई से जिले में चलने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर सेक्टर-9 स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना पाण्डे ने की। बैठक में भाजपा महिला नेत्री श्रीमती नीलम तेवतिया व पूनम प्रधान को जिला उपाध्यक्ष एवं पुष्पा शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व मीना पाण्डेय ने संयुक्त रुप से कहा कि 6 जुलाई से जिले में शुरु किए जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और इस अभियान के माध्यम से पूरे जिले से हजारों लोगों को पार्टी से जोडऩे काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने पिछले पांच सालों के दौरान हरियाणा सहित फरीदाबाद का संपूर्ण विकास करवाया है, उससे स्पष्ट है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा लोकसभा की तर्ज पर 75 प्लस सीटों के साथ पुन: सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव समीप है इसलिए कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें, जिससे विधानसभा में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर सके। बैठक में नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीलम तेवतिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी और भाजपा सरकार द्वारा सभी वर्गाे के हितार्थ किए जा रहे कार्याे को जन-जन में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीटा गोसांई, ममता राघव, आशा रानी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY