Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, May 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानव रचना परिवार ने अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ. ओपी भल्ला को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप व थैलीसिमिया स्क्रीनिंग ड्राइव का आयोजन कर दी श्रृद्धांजलि

मानव रचना परिवार ने अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ. ओपी भल्ला को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप व थैलीसिमिया स्क्रीनिंग ड्राइव का आयोजन कर दी श्रृद्धांजलि

Ajay vermaBy Ajay verma15/09/2017No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) अपने मानवता के कार्यों के लिए जाने जाने वाले डॉ. ओपी भल्ला को श्रृद्धांजलि देने के लिए पूरा मानव रचना परिवार एक बार फिर एक साथ आया है। फाउंडर चेयरमैन की सोच पर चलने वाले मानव रचना शिक्षण संस्थान (एमआरईआई) में शुक्रवार को मेगा ब्लड डोनेशनल कैंप व थैलीसिमिया स्क्रीनिंग ड्राइव का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन फरीदाबाद के जिला उपायुक्त श्री समीरपाल स्रो (आईएएस) ने किया। 2 दिवसीय इस कैंप का आयोजन डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन ने लायंस क्लब फरीदाबाद, रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंट्रल व मिडटाउन व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इस्ट के साथ मिलकर कर रही है।

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के पहले दिन करीब 1350 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इसके अलावा डोनर क्लब व महावीर इंटरनैशनल के द्वारा थैलिसिमिया स्क्रीनिंग ड्राइव का भी आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स के साथ-साथ मानव रचना के स्टाफ ने भी ड्राइव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कैंप का उद्घाटन करते हुए श्री समीरपाल स्रो ने कहा कि इस नेक काम को हर साल सफल बनाने के लिए जिस तरह का जज्बा मानव रचना परिवार दिखाते हैं वह काबिले तारीफ है। मानव रचना परिवार के सदस्यों के साथ साथ स्टूडेंट्स ने अपनी खुशी से जिस तरह का उत्साह दिखाया है वहीं बदलते समाज का रूप दिखाता है।

हर साल मानव रचना परिवार अपने फाउंडर चेयरमैन को श्रृद्धांजलि देने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करता है। इस बारे में बताते हुए मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि मानव रचना की नीव डॉ. ओपी भल्ला की सोच के साथ की गई थी और हम सभी को गर्व है कि हम पूरी शिद्दत के साथ उनके पद्चिन्हों पर चलते हुए काम कर रहे हैं। डॉ. ओपी भल्ला बेहतर इंसान बनाने की सोच रखते थे और उनकी इसी सोच के साथ डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन एक मुट्ठी दान, ब्लड डोनेशन कैंप व ऐसे कई कार्यों का आयोजन करती है।

इस मौके पर मानव रचना शिक्षण संस्थान (एमआरईआई) की मुख्य संरक्षका ने भी स्टूडेंट्स के उत्साह की सराहना की। इस मौके पर एमआरईआई के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अमित भल्ला, मानव रचना इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. एन.सी.वाधवा, संस्थान के एमडी व मानव रचना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना के डीन व डायरेक्टर, स्टाफ व शहर के जाने माने उद्योगपति मौजूद रहे।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बेरोजगारी से था परेशान

11/05/2026

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ‘सुरक्षित बचपन’ परियोजना का शुभारंभ

11/05/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद और हार्ले ओनर्स ग्रुप ने ‘व्हील्स ऑफ ग्रेस’ बाइकर्स रैली के साथ मदर्स डे के मौके पर मनाया महिलाओं के स्वास्थ्य और साहस का जश्न

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.