TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, फरवरी 16: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में पानी पर मुद्दे, अनुसंधान और समाधान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मकसद MRIIRS और यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट ऑफ इंग्लैंड के बीच सहयोग स्थापित करना था। इस मौके पर कई विश्वविद्यालयों, एनजीओ, कॉर्पोरेट सेक्टर और केंद्रीय भूजल बोर्ड के विशेषज्ञ शामिल हुए। MRIIRS और UWE लंबे समय से ज्ञान सहयोगी हैं ।
इस मौके पर युनेस्को से राम बुझ, आईआईटी रुड़की से प्रोफेसर डीसी सिंघल, MRIIRS, CAWTM के चेयर प्रोफेसर डॉ. डीके चड्ढा, आईआईटी दिल्ली से डॉ. ए केशरी, दिल्ली विश्वविद्यालय से डॉ. शशांक शेखर, जेएनयू से प्रोफेसर सौमित्रा मुखर्जी, TERI विश्वविद्यालय से डॉ. अरुण कंसल, CGWB के पूर्व चेयरमैन केबी बिसवास, जीएचएस के एडवाइजर जेके भल्ला, एक्वा फाउंडेशन के सीईओ संजय राणा, डॉ. ओपी शर्मा और केंद्रीय भूजल बोर्ड के विशेषज्ञ, मारुति, केन इंडिया, महारानी इनोवेटिव पेंट, अंबा इंजीनियरिंग और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों से कई पेशेवर लोग शामिल हुए।

