मुख्यमंत्री मेवात फिरोजपुर झिरका आगमन की तैयारियां जोरों पर, फिरोजपुर झिरका वरिष्ठ भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने झोंकी ताकत।

0
1637

TODAY EXPRESS NEWS ( बिलाल अहमद ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मेवात आगमन की तैयारियां जहां जोरों पर हैं वहीं भाजपा नेता फिरोजपुर झिरका विधानसभा भाजपा प्रत्याशी अल्पसंख्यक मोर्चा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रमुख अनीशा बानो के ससुर भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने रैली सफल बनाने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। लगभग सभी तैयारियों के साथ साथ भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल मैं आज फिरोजपुर झिरका विधानसभा के दर्जनों गांव का दौरा कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में फिरोजपुर झिरका में की जा रही भाजपा विकास रैली में पहुंचने का न्योता दिया। भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने बताया की मुख्यमंत्री के फिरोजपुर झिरका आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है। वहीं भाजपा नेता आलम मुंडल ने दावा किया है कि भाजपा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की जा रही फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में विकास रैली में लगभग 30- 35 हजार लोग शिकरत करेंगे। और मुख्यमंत्री की यह रैली मेवात जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उक्त बातें भाजपा नेता आलम उर्फ मंडल ने रैली का न्यौता देने गए फिरोजपुर झिरका विधानसभा के हेबतका, कुलताजपुर,कुलडेरा,सहित दर्जनों गांवों में कही। इस अवसर पर असलम जेलदार, अलीशेर चौधरी मरोड़ा,याकूब हेबतका, अब्दुल करीम,रती खां, अय्यूब, ऐश मो०,अब्बास,इशाक, मकसूद,गोपी सरपंच मरोड़ा,रफीक,लियाक़त, अब्बास मरोड़ा,जाकिर सरपंच झुड़ा,असलम रुबबड़, आजाद पहलवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY