TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 23 दिसम्बर। फरीदाबाद पलवल और मेवात के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सहूलियत और सुविधायें दिलवाने के लिये लड रहे छात्र संगठन युवा आगाज के कार्यकर्ताओं ने सभी सरकारी एवं प्राईवेट कॉलेजों को एमडी यूनिवर्सिटी से हटा कर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से जोडने की मांग को लेकर बल्लभगढ के विधायक मूलचंद शर्मा और पृथला विधानसभा के विधायक टेकचंद शर्मा को ज्ञापन सोंपा और छात्रों हितों के लिये की गई इस मांग को जल्द पूरा करवाने की अपील भी की। ज्ञापन ग्रहण करने पर बल्लभगढ विधायक मूलचंद शर्मा ने संस्था को आश्वासन देते हुए कहा कि युवा आगाज छात्र संगठन की वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से सभी कालेजों को जोडने की मांग जायज है इस मांग को लेकर वह शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से स्वयं बात करेंगे। तो वहीं विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि अगर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी को पृथला क्षेत्र में जमीन की जरूरत पडी तो वह छात्रों के लिये जमीन भी दिलवायेंगे।

