मोरपंखी से अपने शब्दों को तख्ती पर उकेर रहे हैं मोरक्को के हमजा

0
1152

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )सूरजकुण्ड, (फरीदाबाद) 14 फरवरी- हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला में मोरक्को के हमजा इब्राहिम मोरपंखी से अपने शब्दों को अरबी व हिंदी भाषा में तख्ती पर उकेर रहे हैं जो मोरक्को कैलीग्राफी का अद्भुत नमूना है। हमजा को मोरक्को कैलीग्राफी में महारत हासिल है, जिसके माध्यम से वे लोगों के नामों व संदेषों को मोरपंखी कलम के माध्यम से कागज पर उकेरकर लोगों का दिल जीत रहे हैं। हमजा द्वारा लिखे गए शब्द सीधे लोगों के दिलों पर दस्तक दे रहे हैं। हमजा ने बताया कि वे फ्रेम के साथ नाम लिखने के 400 रूपए तथा बिना फ्रेम के नाम लिखने के लिए मात्र 100 रूपए लेते हैं। सूरजकुंड मेला में हमजा की कला के काफी कद्रदान मौजूद हैं, जो उनसे नाम लिखवाने के लिए आतुर रहते हैं। उन्होंने अपनी स्टाल पर जीवन सुंदर है व पैसे खुषी नहीं है जैसे संदेष हिंदी व अरबी भाषा में लिखे हुए हैं।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY