Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मोहम्मद कैफ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान-स्लेज हैमर ने जीता मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीजन-11

    मोहम्मद कैफ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान-स्लेज हैमर ने जीता मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीजन-11

    Ajay vermaBy Ajay verma31/03/2018No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) 31 मार्च 2018, फरीदाबाद: मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट कप के 11वें सीजन पर स्लेज हैमर ने कब्जा किया है। स्लेज हैमर ने दो रन और छह विकेट से मारुति सुजूकी को हराया।  मारुति ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 20 ऑवर में सभी विकेट गंवाकर 237 रन बनाए, वहीं स्लेज हैमर ने महज 16.5 ऑवर में चार विकट गंवाकर 239 रन बनाकर जीत हासिल की। निर्वाण अत्री 23 बॉल पर 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

    टूर्नामेंट के दौरान बेस्ट बॉलर रहे होंडा कार के विक्रम, टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन रहे स्लेज हैमर के निवेद मिश्रा जबकि फेयर प्ले ट्रॉफी का खिताब होंडा मोटरसाइकिल ने हासिल किया।

    इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे मोहम्मद कैफ और रीतिंदर सिंह सोढ़ी ने खिलाड़ियों का मान बढ़ाया।

    क्रिकेट मैच से पहले छात्रों के साथ कैफ और सोढ़ी का एक स्पेशल सेशन रखा गया जिसमें उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया। इस मौके पर सोढ़ी और कैफ ने अपनी पुरानी यादें ताजा की और मानव रचने के स्पोर्ट्स डायरेक्टर सरकार तलवार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज वो जो हैं वो सरकार तलवार की वजह से हैं। इन्होंने हमें 15 साल की उम्र में सही रास्ता दिखाया और हमें ईमानदारी से खेलना सिखाया।

    यहां कैफ ने टीम बिल्डिंग स्पिरिट के बारे में भी बात की, साथ ही उन्होंने मानव रचना में मौजूद स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटीज की भी काफी तारीफ की। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेजिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला, वाइस प्रेजिडेंट डॉ. अमित भल्ला, MRIIRS के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मारुति सुजूकी के चीफ मेंटर एसवाई सिद्दीकी समेत मानव रचना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    तीन महीने तक चले 20-20 मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट कप में कुल 28 टीमों ने हिस्सा लिया।


    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.