TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 23 फरवरी – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद ने भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के 33वीं अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा उत्सव के थियेटर इवेंट में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है। उत्सव का आयोजन रांची विश्वविद्यालय, रांची में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित किया गया था। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय की टीम ने एआईयू के किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया तथा पुरस्कार प्राप्त किया। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

