Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से फरीदाबाद, पलवल व मेवात के कॉलेजों को जोडऩे की मांग को लेकर विधायक सीमा त्रिखा को सौंपा ज्ञापन

    वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से फरीदाबाद, पलवल व मेवात के कॉलेजों को जोडऩे की मांग को लेकर विधायक सीमा त्रिखा को सौंपा ज्ञापन

    Ajay vermaBy Ajay verma24/12/2017No Comments2 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 24 दिसम्बर। सेक्टर 21 बी स्थित आवास पर विधायक सीमा त्रिखा और भाजपा वरिष्ठ नेता नयनपाल रावत को युवा आगाज नेे ज्ञापन सौंपा। युवा आगाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से फरीदाबाद, पलवल और मेवात के सभी सरकारी एवं प्राईवेट कॉलेजों को एमडी युनिवर्सिटी से हटा कर वाईएमसीए यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से संबद्ध कराने की मांग की। विधायक सीमा त्रिखा ने संस्था को आश्वासन दिया कि इस पर गहनता से विचार करने के उपरांत कार्रवाई कराने के लिए शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा और मुंख्यमंत्री मनोहर लाल से व्यक्तिगत रूप से मिलूंगी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने भी युवा आगाज के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों की शीघ्र ही शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के साथ मीटिंग करवाउंगा। युवा आगाज इस मुद्दे पर जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी उसके उपरांत फरीदाबाद सांसद एवं त केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक टेकचंद शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी को ज्ञापन सौंप चुके हैं।

    युवा आगाज छात्र संगठन के संयोजक जसवंत पंवार और नेहरू कॉलेज छात्र नेता अजय डागर ने बताया कि हमारा संगठन इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेगा। यह मुद्दा फरीदाबाद पलवल और मेवात के हजारोंं छात्रों और अभिभावकों की शिक्षा संबंधित समस्याओं से जुडा है। उक्त तीन जिलों के कॉलेजों में पढऩे वाले छात्र और उनके अभिभावक प्रत्येक छोटे-बडे कार्य के लिए एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक दौड़ लगाते हैं। रोहतक के बजाय फरीदाबाद की सरकारी वाईएमसीए यूनिवर्सिटी से फरीदाबाद, पलवल और मेवाल के सभी सरकारी एवं प्राईवेट कॉलेज जुड जाएंगें तो यह क्षेत्र भी शिक्षा हब बनकर उभरेगा। युवा आगाज संस्था ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रत्येक जनप्रतिनिधि को देने का संकल्प लिया है। संगठन के प्रतिनिधि शीघ्र ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट मनिस्टर विपुल गोयल, विधायक ललित नागर और विधायक नगेंद्र भड़ाना को भी ज्ञापन सौंपेगें।
    आज ज्ञापन सौंपने वालों में युवा आगाज संगठन के जसवंत पंवार, अजय डागर, मनोज, रवि सैनी, पवन, विशाल शर्मा तिलपत, गिर्राज,सुनील, हिमांशु भ_, बलजीत, दीपक, पंकज, मनीष मौजूद रहे।

     

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.