Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » वाईएमसीए विश्वविद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका-2018’ आज से

    वाईएमसीए विश्वविद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका-2018’ आज से

    Ajay vermaBy Ajay verma11/04/2018No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 11 अप्रैल – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा 12 से 14 अप्रैल, 2018 तक आयोजित होने वाले वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका-2018’ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज उत्सव की अधिकारिक वेबसाइट तथा मोबाइल एप का अनावरण किया। उत्सव में दिल्ली एवं एनसीआर के लगभग 50 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों की टीमों की विभिन्न इवेंट्स में भागीदारी करेंगी।

    कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका’ विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को मूर्त रूप देने के लिए मंच प्रदान करता है और हर वर्ष विद्यार्थी अपनी मेहनत और लगन ने इस उत्सव को नया मुकाम प्रदान करते है। हर वर्ष कुछ नया देखने को मिलता है और विश्वविद्यालय प्रशासन का भी हरसंभव प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव के आयोजन में पूरी छूट मिले ताकि वे खुलकर अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखा पाये। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामना दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नरेश चौहान ने बताया कि उत्सव में विश्वविद्यालय के सभी 16 विद्यार्थी क्लबों की भूमिका रहेगी, जिसमें छह तकनीकी क्लब भी है। इस बार उत्सव में विश्वविद्यालय का नया योग क्लब ‘निरायमं’ भी अपनी प्रस्तुति देगा।  उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सोनिया बंसल ने बताया कि इस वर्ष उत्सव का थीम ‘उद्भव’ रखा गया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कागज का कम से कम उपयोग तथा डिजिटाइजेशन पर बल दिया गया है। विश्वविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक एवं तकनीकी उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका’ प्रतिवर्ष डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की देखरेख में आयोजित किया जाता है, जिसमें फरीदाबाद एवं आसपास के विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी प्रमुख रहती है। इस बार उत्सव में लगभग 2000 से ज्यादा विद्यार्थियों की भागीदारी रहने की संभावना है, जिसमें से लगभग 700 विद्यार्थी अन्य शैक्षणिक संस्थानों से हिस्सा ले रहे है। ‘कलमायका’ को एक सफल आयोजन बनाने के लिए विद्यार्थियों के विभिन्न क्लब तैयारियों से लेकर मार्केटिंग तक सभी क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है, जिसकी बदौलत इस बार ‘कलमायका’ उत्सव में प्रायोजकों की भागीदारी भी बढ़ी है। आयोजन समिति की मार्केटिंग विंग ने बताया कि इस वर्ष ‘कलमायका’ के लिए लगभग 15 प्रायोजक आगे आये है और विश्वविद्यालय प्रशासन से भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे आयोजन को बड़े स्तर पर किया जा रहा है और खर्चे को लेकर कोई समस्या नहीं है। उत्सव में के पहले दिन की सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण ‘बैटल आफ बैंड’ रहेगा, जिसमें विभिन्न संस्थानांे के रॉक बैंक प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, गायकी, पाश्चात्य व लोक नृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित की जायेगी। दूसरे दिन का आकर्षण ‘डीजे नाइट’ व रंगरीति रहेंगे। कलमायका का हिस्सा रहे फैशन शो इवेंट रंगरीति में विद्यार्थी पारम्परिक परिधानों का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसी प्रकार, तीसरे व अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण स्टार नाइट के अलावा काव्य उत्सव, मिस्टर व मिसेज कलमायका इवेंट रहेगा। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार की प्रश्नोत्तरी, नृत्य व अभिनय, काव्य, वाद-विवाद, चित्रकारी, कला एवं शिल्प, फोटोग्राफी तकनीकी एवं कम्प्यूटर आधारित प्रतियोगिताएं होगी। नुक्कड़-नाटकों का आयोजन किया जायेगा। तीन दिवसीय उत्सव के लिए विश्वविद्यालय में मुख्य मंच, ऑडिटोरियम के अलावा पांच से सात स्थलों का चयन किया गया है, जहां पर विभिन्न प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
    उत्सव की जानकारी के लिए वेबसाइट व मोबाइल एप
    फरीदाबादः वाईएमसीए विश्वविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘एलीमेंट्स कलमायका-2018’ की विभिन्न इवेंट व प्रतियोगिताओं की जानकारी को एलीमेंट्सकलमायका डॉट काम व मोबाइट एप ‘कलमायका 2018’ पर उपलब्ध करवाई गई है। इस वेबसाइट तथा एप्लीकेशन को विद्यार्थी क्लब के सदस्यों द्वारा ही तैयार किया गया है। कलमायका 2018 मोबाइल एप्लीकेशन को गूगल प्ले से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। वेबसाइट और एप्लीकेशन को विकसित करने का उद्देश्य उत्सव में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाना है।
    सृजन क्लब की ग्राफिटी व कृतियां भी मुख्य आकर्षण
    फरीदाबादः विद्यार्थी क्लब ‘सृजन’ की कृतियां ‘एलीमेंट्स कलमायका’ में हमेशा ही आकर्षण का केन्द्र बिन्दू रहती है। इस बार भी क्लब की विश्वविद्यालय की साज-सज्जा को लेकर खास योजना है, जिस पर विद्यार्थी दिन-रात काम कर रहे है। विश्वविद्यालय की दीवारों पर ग्राफिटी व अन्य चित्रकारी, मुख्य मंच की साज-सज्जा तथा एनिमेटेड किरदार को हूबहू स्वरूप देने में सृजन के विद्यार्थियों की प्रतिभा देखते ही बनती है। विद्यार्थियों की ये कृतियां तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।

    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.