Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विद्यार्थियों को ‘स्टार्ट अप’ में सहयोग के लिए वाईएमसीए विश्वविद्यालय का प्रयास

    विद्यार्थियों को ‘स्टार्ट अप’ में सहयोग के लिए वाईएमसीए विश्वविद्यालय का प्रयास

    Ajay vermaBy Ajay verma24/03/2018No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 24 मार्च – विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने तथा उनके अभिनव विचारों को सार्थक व्यवसाय में परिवर्तित करने के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा ‘तेजी से बदलते समय के लिए तैयारी’ विषय को लेकर 28 मार्च को एमएसएमई काॅन्क्लेव-2018 का आयोजन किया जायेगा।

    इस इवेंट को विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री रिलेशन्स सेल तथा एलुमनी व कारपोरेट अफेयर सेल द्वारा बिजनेस स्टैंडर्ड और आईएमएसएमई आफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के दृष्टिगत आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि यह काॅन्क्लेव न केवल मध्यम, लघु व सूक्ष्म उद्यमियों के समक्ष उभरती अर्थव्यवस्था की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए मंच प्रदान करेगा अपितु विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्ट-अप के विभिन्न पहलुओं को समझने में मददगार होगा।

    इसकेे माध्यम से उन्हें नई व्यवसायिक चुनौतियों, तेजी से बदलते व्यवसायिक माहौल और भारतीय लघु व सूक्षम उद्यमों के लिए बदलाव के अनुरूप तैयारी जैसे पहलुओं कोे समझने का भी अवसर मिलेगा। एलुमनी व कारपोरेट अफेयर सेल के निदेशक डाॅ. संजीव गोयल ने बताया कि काॅन्क्लेव के द्वारा शिक्षाविद्, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, उद्योगों को प्रोत्साहित करने वाली एजेंसियां, शोधार्थी तथा विद्यार्थी एक मंच पर आयेंगे और इससे सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। उन्होंने बताया कि काॅन्क्लेव के दौरान से नई तकनीकों, विमुद्रीकरण, जीएसटी, डिजिटाइजेशन तथा वित्तीय उपलब्धताओं जैसे विषयों पर पैनल चर्चा होगी। इंडस्ट्री रिलेशन्स सेल की निदेशक डाॅ. रश्मि पोपली ने बताया कि स्टार्ट अप को लेकर विद्यार्थियों के नवीनतम विचारों को प्रोत्साहित करने केे लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। इसके लिए विद्यार्थियों से नये व्यवसायों को लेकर उनके विचारों को पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से आमंत्रित किया गया है।

    इस प्रतियोगिता के विजेता को काॅन्क्लेव के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा। काॅन्क्लेव में लगभग 150 मध्यम, लघु व सूक्ष्म उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधि व विश्वविद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। काॅन्क्लेव के माध्यम से विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों व विद्यार्थियों को एक व्यवहार्य अभिनव विचार को एक मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को जानने का मौका मिलेगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के सफल उद्यमी अपनी सफलता की कहानी तथा चुनौतियों के बारे में विचार प्रतिभागियों से साझे करेंगे। इस काॅन्क्लेव केे माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि वे अपने व्यवसाय को कहां व कैसे डिजाइन करें।


    CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.