सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है – जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा

0
1322
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) फरीदाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा है कि सरकार हडताल पर बैठे पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है तथा हर हाल में उनके साथ है पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पक्ष में बैठे कांग्रेसी नेताओं पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस लोगों की जिदगी को ताक पर रख कर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हडताल के चलते सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है और कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं को ऐसी ओच्छी राजनीति से वाज आना चाहिए। आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हडताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ पूरी तरह से साहनुभूति रखती है तथा उनकी जायज मांगों पर बिचार कर रही है, लेकिन जिस प्रकार से कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में सफाई का काम बंद कर आमजन को महामारी के मुंह की तरफ धकेल दिया है उसको किसी भी सूरत में जायज नहीं कहा जा सकता, इस पर भी कांग्रेसी नेता इन कर्मचारियों के साथ धरने में बैठ कर इनके हौंसले को बढाने का काम अपनी छोटी राजनैतिक सोच के चलते कर रहे हैं, जबकी कांग्रेसी यह नहीं सोच रहे कि शहर में जो गंदगी के ढेर इन कर्मचारियों के काम न करने केकारण लगे हुए हैं इन कर्मचारियों के साथ धरने मे बैठने से उन ढेरों के दोषी कांग्रेसी नेता भी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों से शहर में गंदगी के ढेर लगवा कर कांग्रेस लोगों के जीवन के साथ खिलवाड कर रही है जिसका जबाव जनता कांग्रेसी नेताओं को देगी। भाजपा नेता ने आश्चर्य व्यक्त किया कि पिछले साठ सालों में तो कांग्रेंस ने इन कर्मचारियों के लिए कुछ किया नहीं और अब जब शहर स्मार्टसिटी की तरफ बढ रहा है तो कांग्रेसी नेता घडियाली आंसु वहा कर लोगो को गंदगी की तरफ धकेल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि उनको औच्छी राजनीतिक मानसिकता को छोड कर क्षेत्र के विकास में अग्रसर प्रदेश सरकार का साथ देना चाहिए, ष्ठयोंकि यह तय है कि वर्तमान सरकार की देश व प्रदेश के लोगों को समुचित विकास कर सकती है।


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY