Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सरकार की शोषणकारी नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त:-हरियाणा कर्मचारी महासंघ

सरकार की शोषणकारी नीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त:-हरियाणा कर्मचारी महासंघ

Ajay vermaBy Ajay verma19/02/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद/लेखराज चौधरी/19/02/2018/हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर प्रस्तावित 20 फरवरी की प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिये चलाये जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत आज हरियाणा रोडवेज बल्लभगढ़, आबकारी व कराधान विभाग, तहसील आदि अन्य कई विभागों में जाकर हड़ताल को सफल बनाने की दिशा में यूनियन के नेताओं ने कमर कसी । गेट मीटिंग के माध्यम से एच.एस.ई.बी. वर्कर्स यूनियन की यूनिट ओल्ड व ग्रेटर फरीदाबाद, एनआईटी व बल्लभगढ़ की कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में बिजली दफ्तरों, पॉवर हाउसों, जनसवस्थ्य विभाग व बिजली शिकायत केंद्रों सहित कई विभागों का दौरा कर गेट मीटिंगें की । फरीदाबाद बिजली यूनियन के सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा सहित यूनिट प्रधान लेखराज चौधरी, रामनिवास व बलबीर कटारिया ने अपने संयुक्त सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की शोषणकारी नीतियों से समाज का हर वर्ग आज पूर्णतः त्रस्त है और सबसे जागरूक और संगठित वर्ग होने के कारण कर्मचारियों का दायित्व बनता है कि वह इस शोषण के प्रति संगठित हों व इसके खिलाफ आवाज उठायें । उन्होंने कहा कि जब भी कर्मचारियों को कोई सुविधा देने की बात आती है तो सरकार कानूनी पेचीदगियों तथा कोर्ट के निर्णय का हवाला देती है लेकिन जब माननीय सुप्रीम कोर्ट ने समान काम समान वेतनमान देने के आदेश पारित किया, किन्तु सरकार उसे भी लागू करने से पीछे हट रही है । रोडवेज यूनियन के प्रधान राजसिंह सौरौत, जिला महासंघ के प्रधान महेन्दर सिंह व सचिव जयसिंह गिल ने कहा कि लाखों रुपये शिक्षा पर खर्च करने के बाद योग्य युवाओं को आज नाममात्र वेतन पर ठेकेदारी प्रथा दवारा शोषण किया जा रहा है । ये सरकार के लिये निन्दनीय है एक आदमी को दो जून की रोजी-रोटी देने के बजाय बजट न होने का सरकार दवारा रोना रोया जाता है, वहीं दूसरी ओर एक राजनीतिक विशेष के दौरे पर पूरे प्रदेश के संसाधनों को खर्च कर रैली में लाखों झोंक दिये जाते है । सत्ता में आने से पूर्व सरकार ने अपने घोषणापत्र में कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान, बिजली कर्मचारियों को रिस्क अलाउंस, समान काम समान वेतन दाम, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कैशलेस मेडिक्लेम आदि सभी वायदों से मुकर चुकी है । हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ उच्चाधिकारियों सहित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 18 तारीख की बैठक में कर्मचारियों की 12 महत्वपूर्ण माँगों पर जो सहमति बनी थी तथा जिसके यूनियन को मिनट्स ऑफ मीटिंग भी जारी कर दिये गये थे । लिखित में वायदा करने के पश्चात भी सरकार ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष में एक नवम्बर 2017 को किसी भी माँग को पूरा करने का हरियाणा कर्मचारी महासंघ को आश्वासन दिया था पर अपना वायदा पूरा नही किया । जिस कारण पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है और 20 फरवरी की हड़ताल में कर्मचारी प्रदेश की सरकार को माकूल जवाब देगा । गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों को यूनिट सचिव जयभगवान आंतिल, गीता देवी, सुमन, सविता, मूर्ति कटारिया, दयानन्द, भरत सिंह नेगी, कर्मबीर यादव, श्रीपाल, पवन, सुनील, रामपाल, देविन्दर,पन्नालाल, ईश्वरसिंह, मौजेलाल सहित सभी कर्मचारियों ने अपने नेताओं को हड़ताल में शतप्रतिशत कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित कर सरकार को मुँहतोड़ जवाब देने का आश्वासन दिया ।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

‘प्रॉक्टर रोबोटिक सर्जरी’ प्रोग्राम को लेकर मारेन्गो एशिया हॉस्पिटल्स में प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन

17/06/2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए फरीदाबाद द्वारा 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

15/06/2026

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.