Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 13226 लोगों को किया वैक्शीनेशन

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को 13226 लोगों को किया वैक्शीनेशन

    Ajay vermaBy Ajay verma02/08/2021No Comments3 Mins Read
    13226 people were vaccinated by the health department on Monday

    Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, 2 अगस्त। सिविल सर्जन डा.विनय गुप्ता ने कहा कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को जिला में 13226 लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्शीन की डोज लगाई गई।

    उन्होंने बताया कि जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता,कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है।

    सीएमओ डाँ विनय गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत- प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।

    पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है।

    जिला की जनता स्वैच्छा टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे और वैक्शीन अवश्य लगवाए।

    वैक्शीनेशन नोडल अधिकारी डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि जिला में अब तक 1191837 लोगों को वैक्शीनेशन की डोज लगाई गई हैं। इनमें पहली और दूसरी डोज शामिल है। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को 13226 लोगों को वैक्शीन की डोज लगाई गई है।

    डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि तीन अगस्त मंगलवार को जिला में 60 स्थानों पर प्रातः10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक 18 वर्ष की अधिक आयु और 45+ आयु के सभी लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज वैक्शीनेशन किए जाएंगे।

    उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श नगर यूपीएचसी, एसी नगर यूपीएचसी, अनंगपुर, आत्मादपुर यूपीएचसी, बल्लभगढ़ भारत कालोनी यूपीएचसी, भीम बस्ती यूपीएचसी, नागरिक अस्पताल बीके, डबुआ यूपीएचसी, धौज पीएचसी, ईएसआई -1, ईएसआई -2, ईएसआई -3, ईएसआई- 4, ईएसआई -5, ईएसआई- 6, ईएसआई -7, ईएसआई -8 सेक्टर -8, ईएसआई सेक्टर- 55, फरीदाबाद पीपीसी एनएच-3, फतेहपुर तगा पीएचसी, एफआरयू -1 सेक्टर 30, एफआरयू -2 सेक्टर -3, हरि विहार यूपीएचसी, खेड़ी कलां सीएचसी, मेवला हाराजपुर यूपीएचसी, मुजेसर यूएचसी, नंगला एन्क्लेव यूपीएचसी, पियाला पीएचसी, पल्ला पीएचसी, प्रतापगढ़ यूपीएचसी, संजय कॉलोनी यूपीएचसी, सारण यूपीएचसी, सेहतपुरा यूएचसी, एसजीएम नगर यूएचसी, शिव दुर्गा विहार यूपीएचसी, सुभाष कॉलोनी यूपीएचसी, सुरकुंड जिला अस्पताल, राजीव कॉलोनी यूपीएचसी, सिविल डिस्प सेक्टर -7, पन्हेड़ा सीएचसी, कुराली सीएचसी, मोहना पीएचसी, तिगांव पीएचसी, छांयसा पीएचसी, दयालपुरा पीएचसी, फतेहपुर बिलौच पीएचसी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा निजी अस्पतालों में क्यूआरजी मेडिकेयर लिमिटेड, एशियाई अस्पताल, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, सर्वोदय अस्पताल सेक्टर- 8, सर्वोदय अस्पताल सेक्टर- 19, मेट्रो अस्पताल, शांति देवी मेमोरियल अस्पताल, एशियाई फिदेलिस अस्पताल सेक्टर- 88, शंकर मेडिकेयर हॉस्पिटल, निम्स सेक्शन- 23, संतोष अस्पताल व फरीदाबाद मेडिकल सेंटर में 18 से 45 व 45+ आयु के सभी लोगों कोरोना संक्रमण बचाव के लिए प्रथम व द्वितीय डोज वैक्सीनेशन की जाएगी।

    Health Department vaccinated टीकाकरण वैक्शीनेशन स्वास्थ्य विभाग
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.