Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » तिगांव में अमृत योजना ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम – राजेश नागर

    तिगांव में अमृत योजना ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम – राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma11/12/2023No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद।  तिगांव विधानसभा क्षेत्र में अमृत योजना के तहत काम कर रहे ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। इस अवधि में संतोषजनक काम न करने पर ठेकेदार के खिलाफ पैनल्टी लगाई जाएगी और पर्चा दर्ज होगा।  यह वाक्या आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर की निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास के साथ बैठक में देखने को मिला। बैठक में विधायक ने कहा कि ऐसे कैसे विकास कार्य हो रहा है जिससे जनता को लाभ मिलने के बजाय तकलीफ हो रही है। किस कारण से काम न करने वाले ठेकेदार को हटाया नहीं जा रहा है। विधायक ने बताया कि दून भारती स्कूल वाली गली में उन्होंने अमृत योजना के तहत विकास कार्य शुरू करवाया था लेकिन ठेकेदार लगातार इस काम में लापरवाही बरत रहा है।

     विधायक राजेश नागर ने निगमायुक्त के समक्ष पल्ला सेहतपुर में सडक़ के काम का मामला भी रखा, जिसमें घोर लापरवाही देखने को मिल रही है। इसके साथ ही यहां सीवर लाइन बनाने के काम न होने पर भी उन्होंने ऐतराज किया। इसके साथ ही पल्ला तिलपत और पलवली श्मसान घाट रास्तों की बात भी रखी। उन्होंने तिगांव क्षेत्र में रेहड़ी पटरी वालों को बेतरतीब हटाने की जगह व्यवस्था बनाने की बात भी कही।

    निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने इस सीवर लाइन के लिए दोबारा टेंडर लगाने की बात कही। इसके साथ ही पल्ला सेहतपुर ड्रेन सिस्टम के गलत बहाव को लेकर जांच करने के निर्देश दिए जिसे ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा पूरी की जाएगी। उन्होंने बैठक में हिमालयन टावर के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए भी अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए और ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट की शिकायत को एक हफ्ते में दूर करने का आश्वासन विधायक को दिया।  निगमायुक्त ने सेक्टर 28 में एक टॉयलेट बनाने के काम को लेकर एसडीओ से जवाब मांगा और विधायक राजेश नागर को इसे जल्द बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि विधायक के कहने पर कृष्णा कॉलोनी में कम्युनिटी सेंटर बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा जिसके लिए टेंडर हो चुका है।

    निगमायुक्त ने बताया कि विधायक राजेश नागर की मांग पर हमने नीमका स्टेडियम को इंडोर स्टेडियम के तर्ज पर बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही इसकी मंजूरी करवा कर काम को शुरू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सभी अपने कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरे करें।  इस बैठक में संयुक्त आयुक्त शिखा, चीफ इंजीनियर ओपी कर्दम, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर ओमबीर, अधिशासी अभियंता ओमदत्त एवं नितिन कादियान, अमृत योजना ठेकेदार सुमित जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    (BJP) tigaon 15 दिन का अल्टीमेटम MLA Rajesh Nagar mla tigaon Tigaon todayexpress TodayExpressNews तिगांव में अमृत योजना तिगांव विधायक राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.