Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना पहुंचे जर्मनी के 30 छात्रों ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा के बारे में जानकारी पाई

    मानव रचना पहुंचे जर्मनी के 30 छात्रों ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा के बारे में जानकारी पाई

    Ajay vermaBy Ajay verma01/12/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ लीडरशिप एंड मैनेजमेंट (एसएलएम) स्नातकोत्तर विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पहल के तहत इंडो-जर्मन मीट का आयोजन हुआ। मानव रचना इंटरनेशनल एक्सचेंज सेंटर (एमआरआईईसी) की ओर से कराए गए इस कार्यक्रम में फ्रैंकफर्ट, जर्मनी स्थित इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉलेज (आईएमसी) से 30 छात्रों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। इसके साथ ही संस्थान में एसएलएम पीजी से 50 छात्रों ने भी भाग लिया।

    कार्यक्रम में बतौर सम्मानित अतिथि फ्रैंकफर्ट जर्मनी स्थित इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट, एजुकेशन एंड कल्चर (आईएमईसी) और इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉलेज (आईएमसी) के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डॉ. रेने रूथ पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमबीए और बिजनेस कोच सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक, आईएमईसी डॉ. टॉर्स्टन नेट्ज़र शामिल हुए। इनके साथ संस्थान से डीन एसएलएम पीजी श्री राजीव कपूर और निदेशक व एचओडी एसएलएम पीजी डॉ दीप्ति डबास हज़ारिका उपस्थित रहे।

    आईएमईसी बिजनेस परामर्श, बिजनेस ट्रेनिंग सहित एजुकेशनल बिजनेस ट्रिप का आयोजन कराता है। इंडो जर्मन मीट के तहत दोनों देशों के छात्रों को एक-दूसरे की संस्कृति, शिक्षा, खानपान और रहन-सहन के बारे में नजदीक से जानने मौका मिला। इस कार्यक्रम के तहत परिसर में जर्मन छात्रों को हाइब्रिड पाठ्यक्रम कराने, स्टूडेंट एक्सचेंज कार्य़क्रम के तहत एसएलएम पीजी छात्रों को आईएमसी का दौरा कराने, संस्थान में आईएमसी के साथ मिलकर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू करने को लेकर चर्चा की गई।

    कार्यक्रम के समापन पर छात्र कल्याण विभाग से सुरतरंग सोसायटी के छात्रों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की खूबसूरत प्रस्तुति देकर समां बांधा। वहीं जर्मनी से आए छात्रों ने संस्थान के छात्रों संग मिलकर पंजाबी बीट्स और भांगड़ा पर शानदार प्रस्तुति दी। अंत में प्रो. (डॉ.) सोमा अरोड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देशों के आपसी सहयोग से आयोजित इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए लाभकारी हैं।

    30 students from Germany reached Manav Rachna and got information about Indian culture and education. मानव रचना पहुंचे जर्मनी के 30 छात्रों ने भारतीय संस्कृति और शिक्षा के बारे में जानकारी पाई
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.