Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इकोफाई ने टाटा पावर सोलर सॉल्‍यूशंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की

    इकोफाई ने टाटा पावर सोलर सॉल्‍यूशंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की

    vishal rajputBy vishal rajput31/05/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मुंबई, 31 मई, 2023: भारत की एकमात्र ग्रीन-ऑन्‍ली एनबीएफसी इकोफाई, जोकि भारतीय रिटेल क्षेत्र में जलवायु वित्त पोषण की कमी को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है, ने भारत की सबसे बड़ी एकीकृत सोलर एनर्जी कंपनी टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड के साथ साझेदारी की। टाटा पावर सोलर देशभर में एक व्‍यापक सोलर क्रांति की शुरूआत करने के मिशन पर आगे बढ़ रही है। इस साझेदारी से ऊर्जा के संवहनीय और प्राकृतिक साधनों को अपनाने वाले नए जमाने के ग्राहकों के लिए सोलर रूफटॉप्स, ईपीसी सर्विसेज, और अन्य अभिनव सोलर उत्पादों जैसे सोलर समाधानों के वित्त-पोषण में सहायता मिलेगी।

    इस भागीदारी का उद्देश्य देश भर में पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा को व्‍यापक तौर पर अपनाने के लिए एक मार्ग प्रशस्‍त करना और सौर ऊर्जा को आसानी से अपनाने को बढ़ावा देना है। इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए, इकोफाई उन व्यक्तियों और छोटे बिजनेस के लिए ऋण देगी जो देश के अग्रणी सौर ऊर्जा प्रवर्तक से विभिन्न आधुनिकतम सौर सेवाएं प्राप्त करना चाहते हैं और इस प्रकार एक नेट ज़ीरो कार्बन देश के लिए एक योजना एवं दिशा निर्देश तैयार किए जा सकेंगे। इसके अलावा, इस सहयोग से इकोफाई को महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और गोवा – इन 7 राज्यों में 1500+ इन्स्टॉलेशन स्थापित करने और 400+ डीलरों, वितरकों, घरों, व्यावसायिक क्षेत्रों, उद्योगों तक पहुँच बनाने में मदद मिलेगी।

    इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, गोविंद शंकरनारायणन, को-फाउंडर और सीओओ, इकोफाई ने कहा, “रूफटॉप सोलर की वर्तमान क्षमता 9 जीडबल्यू है और अगले 5 वर्षों में इसमें 15% की सीएजीआर दर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। लगातार विकसित हो रहे सोलर रूफटॉप मार्केट और संवहनीय ऊर्जा को अपनाने के लिए सरकार के मज़बूत समर्थन को देखते हुए, यह साझेदारी उल्‍लेखनीय प्रभाव डालने के लिए तैयार है। टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लि. इस उद्योग की एक विश्वसीय और विशाल कंपनी है और हम सौर ऊर्जा को व्‍यापक तौर पर अपनाए जाने के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सज्ञथ मिलकर काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। ”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.