Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 20
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » 4 फरवरी को आईएमटी किसानो के धरने में अब शामिल होंगे – अन्ना हजारे

4 फरवरी को आईएमटी किसानो के धरने में अब शामिल होंगे – अन्ना हजारे

Ajay vermaBy Ajay verma20/01/2018No Comments2 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) गांधीवादी नेता अन्ना हजारे शामिल होंगे 4 फरवरी को आईएमटी के किसानों के धरने में। अन्ना हजारे ने किसानों के निवेदन पर उन्हें बल्लभगढ़ आने का समय दे दिया है तथा 1 दिन में 3 घंटे तक किसानों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर धरने पर बैठेंगे। किसानों का दावा है कि फरीदाबाद ही नहीं पलवल, मथुरा और गाजियाबाद के आसपास के किसानों को भी अन्ना हजारे के स्वागत और किसानों के समर्थन यहां बुलाया जाएगा|  
दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के चंदावली स्थित आईएमटी में धरने का है, जहां किसान धरने पर बैठे हैं| जो इस बार पिछले कई दिनों से धरने पर अपनी मांगों के समर्थन में बैठे हुए हैं। दरअसल कांग्रेस राज में बल्लभगढ़ के पांच गांवों जिनमें चंदावली, मुंजेड़ी, नवादा, मच्छगर, सोतई की हजारों एकड़ जमीन आईएमटी के लिए अधिग्रहित की थी। तब किसानों को उनकी जमीन का अधिग्रहण करते समय यह वायदा किया गया था कि किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी, जमीन के बदले प्लॉट दिया जाएगा। ना तो आज तक किसानों को नौकरी ही मिली और ना प्लॉट। इतना ही नहीं किसानों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर जब हाईकोर्ट में दस्तक दी तो हाईकोर्ट ने सरकार को बढ़ा हुआ मुआवजा देने के आदेश किए। प्लॉट, नौकरी तथा बड़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर यह किसान यहां पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। हालांकि इस मामले में किसान स्थानीय विधायक और मंत्रियों से भी मिल चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हो सका। किसान नेता रामनिवास, मोहन डागर तथा गिरिराज की मानें तो पिछले सप्ताह वे अन्ना हजारे से मिले थे तथा किसानों की समस्या को उनके समक्ष रखा था| तब हजारे ने उन्हें 4 फरवरी का समय फरीदाबाद आने के लिए दिया था| हजारे 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किसानों के साथ धरने पर बैठेंगे| 
रामनिवास, प्रधान, किसान संघर्ष समिति
CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

‘प्रॉक्टर रोबोटिक सर्जरी’ प्रोग्राम को लेकर मारेन्गो एशिया हॉस्पिटल्स में प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन

17/06/2026

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए फरीदाबाद द्वारा 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

15/06/2026

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.